लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में प्रचंड तूफान में तब्दील हुआ ‘इडा’

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:08 IST

Open in App

न्यू ऑर्लीन्स, 29 अगस्त (एपी) अमेरिका में तूफान ‘इडा’ रविवार तड़के श्रेणी चार के प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया जिससे लुइसियाना तटीय क्षेत्र में भारी तबाही की आशंका है। वहीं, आपात सेवा से जुड़े अधिकारियों ने कोविड-19 महामारी के प्रसार के खतरे के बावजूद लोगों के लिए सुरक्षित स्थानों पर आश्रय केंद्र खोलने शुरू कर दिए हैं। ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने पूर्वानुमान जताया था कि तूफान ‘इडा’ श्रेणी चार के अत्यंत खतरनाक तूफान में तब्दील होगा जिसमें हवाओं की रफ्तार 209 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इस पूर्वानुमान के अनुरूप ही रविवार तड़के तूफान प्रचंड तूफान में तबदील हो गया जो दोपहर के समय तट से टकरा सकता है। यह तूफान ठीक उसी तारीख को आया है जब 16 साल पहले तूफान कैटरीना ने लुइसियाना और मिसीसिपी में तबाही मचाई थी। ‘इडा’ ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में कोविड रोधी टीकाकरण की कम दर और कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप की वजह से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड ने शनिवार को कहा कि लुइसियाना स्थिति को संभालने में समर्थ है और कोविड-19 की वजह से आश्रय स्थल कम क्षमता के साथ संचालित होंगे।उन्होंने कहा कि लुइसियाना के अधिकारी लोगों को होटलों में ठहराने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि कम लोगों को ही सार्वजनिक आश्रय स्थलों पर रहना पड़े। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘इडा’ तूफान के पहुंचने से पहले ही लुइसियाना और मिसीसिपी में आपातकाल लगाने की मंजूरी दे दी है। सोलह साल पहले 29 अगस्त 2005 को आए तूफान ‘कैटरीना’ ने मिसीसिपी और लुइसियाना के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। श्रेणी तीन के तूफान ‘कैटरीना’ की वजह से 1,800 लोगों की मौत हुई थी और यह न्यू ऑर्लीन्स में भयावह बाढ़ का कारण बना था, जिससे उबरने में वर्षों लग गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा