लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने कहा, ICJ के फैसले का पूर्व अनुमान नहीं लगा सकते

By भाषा | Updated: July 11, 2019 20:12 IST

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम फैसले का पूर्व अनुमान नहीं लगा सकते।’’ हेग स्थित आईसीजे ने चार जुलाई को अपने एक बयान में यह घोषणा की थी वह जाधव मामले में 17 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगा।

Open in App

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में 17 जुलाई को आने वाले अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले का पूर्व अनुमान नहीं लगा सकता है। भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव (48) को अप्रैल 2017 में मुकदमे के बाद जासूसी और आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।

हालांकि, उनकी सजा के ऐलान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। भारत ने वियना संधि के प्रावधानों का पाकिस्तान द्वारा घोर उल्लंघन किए जाने को लेकर मई 2017 में आईसीजे का रूख किया था। दरअसल, पाक ने जाधव को भारत द्वारा दूतावासीय मदद मुहैया कराने की इजाजत देने से बार-बार इनकार किया था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम फैसले का पूर्व अनुमान नहीं लगा सकते।’’ हेग स्थित आईसीजे ने चार जुलाई को अपने एक बयान में यह घोषणा की थी वह जाधव मामले में 17 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगा।

गौरतलब है कि भारत कहता रहा है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था जहां वह नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कारोबार के सिलसिले में थे। भाषा सुभाष पवनेश पवनेश

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट