लाइव न्यूज़ :

लंदन में हैदराबाद की छात्रा की हत्या, ब्राजीलियाई शख्स ने चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

By अंजली चौहान | Updated: June 14, 2023 16:58 IST

लंदन में एक भारतीय महिला छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन में एक भारतीय छात्रा की हत्या हो गई मंगलवार को 27 वर्षीय हैदराबाद की रहने वाली महिला की हत्या ब्राजील के रहने वाले रूममेट ने महिला की हत्या की

लंदन के वेंबली में हैदराबाद की 27 वर्षीय महिला कोंथम तेजस्विनी निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोंथम की रूममेट ब्राजीलियाई शख्स ने उनकी चाकू घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी। हैदराबाद की रहने वाली कोंथम लंदन में उच्च स्तरीय पढ़ाई के सिलसिले में रह रही थी। 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है। यह वारदात रिहायशी इलाके में घटित हुई। घटना वेम्बली में नील क्रिसेंट पर हुई।

दो भारतीय महिलाओं पर हुआ हमला 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, ब्राजीलियाई शख्स ने दो भारतीय महिलाओं पर चाकू से जानलेवा हमला किया था जिसमें 27 वर्षीय तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 28 वर्षीय दूसरी महिला को चोटे आई लेकिन वह बच गई और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। 

एक हफ्ते पहले ही आया था आरोपी 

जानकारी के अनुसार, भारतीय महिलाओं पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपी वहां एक सप्ताह से भी कम समय से रह रहा था।

हैदराबाद में रहने वाले तेजस्विनी के चचेरे भाई विजय ने खुलासा किया कि कथित अपराधी एक ब्राजीलियाई व्यक्ति था जो हाल ही में साझा आवास में शामिल हुआ था। तेजस्विनी अपनी सहेलियों सहित उसी स्थान पर रहने लगी।

आरोपी वहां एक सप्ताह से भी कम समय से रह रहा था। तेजस्विनी ने अपनी मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए पिछले साल मार्च में लंदन की यात्रा की थी।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि दो लोगों को जिसमें एक 24 वर्षीय पुरुष और 23 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक अतिरिक्त संदिग्ध 23 वर्षीय व्यक्ति को भी पकड़ा गया है।

मेट स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर लिंडा ब्रैडली ने एक बयान में कहा, "यह एक तेजी से आगे बढ़ने वाली जांच रही है और मैं इस आदमी के बारे में जानकारी के लिए हमारी अपील को साझा करने के लिए जनता को धन्यवाद देना चाहूंगा। वह अब हिरासत में है।

उन्होंने कहा, "मैं इस घटना से समुदाय में महत्वपूर्ण चिंता को पहचानती हूं और मैं जनता को आश्वस्त करना चाहती हूं कि गुप्तचरों की एक समर्पित टीम यह पता लगाने के लिए काम कर रही है कि क्या हुआ था।"

टॅग्स :Londonहैदराबादहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत