लाइव न्यूज़ :

पति एलेक्सी नेवेल्नी को जहर देकर मारा, पत्नी ने कहा- 2 लैब रिपोर्ट से पता चला, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी थे नेवेल्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 19:25 IST

एलेक्सी ने सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी के रूप में बड़े पैमाने पर क्रेमलिन विरोधी प्रदर्शन किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी 2024 में ‘आर्कटिक पीनल कॉलोनी’ में निधन हो गया। एलेक्सी टहलने के बाद बीमार पड़ गए थे।मौत के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गयी थी।

मास्कोः एलेक्सी नेवेल्नी की पत्नी ने बुधवार को कहा कि दो स्वतंत्र प्रयोगशालाओं ने पाया कि उनके पति को रूस की जेल में जहर दिया गया था, जिसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी थी। एलेक्सी ने सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी के रूप में बड़े पैमाने पर क्रेमलिन विरोधी प्रदर्शन किए थे।

उनका फरवरी 2024 में ‘आर्कटिक पीनल कॉलोनी’ में निधन हो गया। वह 19 साल की सजा काट रहे थे, जिसे उन्होंने राजनीति से प्रेरित माना था। अधिकारियों ने बताया कि एलेक्सी टहलने के बाद बीमार पड़ गए थे हालांकि उनकी मौत के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गयी थी। वह 47 वर्ष के थे।

यूलिया नेवेल्नया ने बुधवार को जारी एक वीडियो में कहा कि नेवेल्नी के शरीर के जैविक नमूने रूस से लाए गए थे और विदेश में दो प्रयोगशालाओं में उनकी जांच की गयी थी। उन्होंने कहा कि दोनों प्रयोगशालाओं की जांच में पता चला कि नेवेल्नी को जहर दिया गया था लेकिन ‘राजनीतिक कारणों’ से उन्होंने निष्कर्ष जारी नहीं किए।

यूलिया ने बताया कि उन्होंने (प्रयोगशालाओं ने) न तो कोई सबूत दिया और न ही इस बारे में विस्तार से बताया कि कथित जहर क्या था। यूलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “दो अलग-अलग देशों की ये प्रयोगशालाएं एक ही निष्कर्ष पर पहुंचीं कि एलेक्सी की हत्या की गई थी। और खास तौर पर, उन्हें जहर दिया गया था।” उन्होंने जेल कम वीडियो फुटेज मिलने पर सवाल उठाया।

नेवेल्नी की मौत के दिन की उनकी कोठरी की कथित तस्वीरें दिखाईं, जिनमें फर्श पर उल्टी दिखाई दे रही थे। यूलिया ने हालांकि इस बात का कोई सीधा सबूत नहीं दिया कि नेवेल्नी को जहर दिया गया था या जेल अधिकारियों ने ऐसा किया था। उन्होंने कहा, “मैं मांग करती हूं कि जिन प्रयोगशालाओं ने यह जांच की, वे अपने नतीजे प्रकाशित करें।”

टॅग्स :रूसAlexei Navalnyव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा