लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में तूफान ‘इडा’ खतरनाक श्रेणी चार में पहुंचा

By भाषा | Updated: August 29, 2021 17:24 IST

Open in App

न्यू ऑर्लीन्स, 29 अगस्त (एपी) अमेरिका में तूफान ‘इडा’ रविवार तड़के श्रेणी चार के प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया जिससे लुइसियाना तटीय क्षेत्र में भारी तबाही की आशंका है। इस बीच, आपात सेवा से जुड़े अधिकारियों ने कोविड-19 महामारी के प्रसार के खतरे के बावजूद लोगों के लिए सुरक्षित स्थानों पर आश्रय केंद्र खोलने शुरू कर दिए हैं। ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने पूर्वानुमान जताया कि तूफान ‘इडा’ श्रेणी चार के अत्यंत खतरनाक तूफान में तब्दील होगा जिसमें हवाओं की रफ्तार 209 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इस पूर्वानुमान के अनुरूप ही रविवार तड़के तूफान प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया जो दोपहर के समय तट से टकरा सकता है। यह तूफान ठीक उसी तारीख को आया है जब 16 साल पहले तूफान कैटरीना ने लुइसियाना और मिसीसिपी में तबाही मचाई थी। इरा उत्तरी खाड़ी की ओर बढ़ने के साथ तेजी से मजबूत हुआ और हवा की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे से कुछ की घंटों में 220 किलोमीटर प्रति घंटे हो गयी। फिलहाल यह मिसीसिपी नदी के मुहाने से दक्षिण में 120 किलीमीटर की दूरी पर तथा होमा लुईसियाना से दक्षिणपूर्व में 235 किलोमीटर की दूर पर है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।‘इडा’ ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में कोविड रोधी टीकाकरण की कम दर और कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप की वजह से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड ने शनिवार को कहा कि लुइसियाना स्थिति को संभालने में समर्थ है और कोविड-19 की वजह से आश्रय स्थल कम क्षमता के साथ संचालित होंगे।उन्होंने कहा कि लुइसियाना के अधिकारी लोगों को होटलों में ठहराने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि कम लोगों को ही सार्वजनिक आश्रय स्थलों पर रहना पड़े। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘इडा’ तूफान के पहुंचने से पहले ही लुइसियाना और मिसीसिपी में आपातकाल लगाने की मंजूरी दे दी है। सोलह साल पहले 29 अगस्त 2005 को आए तूफान ‘कैटरीना’ ने मिसीसिपी और लुइसियाना के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। श्रेणी तीन के तूफान ‘कैटरीना’ की वजह से 1,800 लोगों की मौत हुई थी और यह न्यू ऑर्लीन्स में भयावह बाढ़ का कारण बना था, जिससे उबरने में वर्षों लग गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

भारतIndia On USAID: खुलासे ‘बेहद परेशान करने वाले’?, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप...

विश्वWATCH: और भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन से पूछे सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा