लाइव न्यूज़ :

तूफान डोरियनः बहामा में मरने वाले की संख्या 30, उत्तरी कैरोलिना के करीब पहुंचा

By भाषा | Updated: September 6, 2019 16:11 IST

अधिकारियों ने पहले मृतकों की संख्या 20 बताई थी लेकिन साथ ही चेतावनी दी थी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मिनिस ने कहा कि तूफान ने ‘‘कई पीढ़ियों को नुकसान’’ पहुंचाया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि बहामा में 70,000 लोगों को ‘‘तत्काल सहायता की जरूरत’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देडोरियन बृहस्पतिवार रात को अमेरिका के उत्तर और दक्षिण कैरोलिना में पहुंचा जिससे वहां तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई।चक्रवाती तूफान ‘डोरियन’ बहामा में तबाही मचाकर अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना तट के करीब पहुंच गया है।

बहामा में शक्तिशाली तूफान डोरियन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 पर पहुंच गई है। बहामा के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने बृहस्पतिवार को अमेरिकन नेटवर्क ‘सीएनएन’ को बताया कि डोरियन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 पर पहुंच गई है।

अधिकारियों ने पहले मृतकों की संख्या 20 बताई थी लेकिन साथ ही चेतावनी दी थी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मिनिस ने कहा कि तूफान ने ‘‘कई पीढ़ियों को नुकसान’’ पहुंचाया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि बहामा में 70,000 लोगों को ‘‘तत्काल सहायता की जरूरत’’ है।

डोरियन बृहस्पतिवार रात को अमेरिका के उत्तर और दक्षिण कैरोलिना में पहुंचा जिससे वहां तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। तूफान के कारण समुद्र में खतरनाक स्तर तक लहरें उठी। 

बहामा में तबाही मचाने के बाद डोरियन उत्तरी कैरोलिना के करीब पहुंचा

चक्रवाती तूफान ‘डोरियन’ बहामा में तबाही मचाकर अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना तट के करीब पहुंच गया है। वहीं बहामा में तूफान के कारण मरने वालों की तादाद 30 पहुंच गई है जबकि हजारों लोग बेघर हुए हैं। अमेरिकी मीडिया ने फ्लोरिडा प्रशासन के हवाले से गुरुवार को बताया कि तूफान की विभीषिका से राज्य बच गया है।

हालांकि, छह और लोगों की मौत तूफान से पहले की तैयारियों के दौरान हुई है। अमेरिकी मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि तूफान की वजह से उत्तरी कैरोलिना तट पर सात फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं और 12 इंच तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने गुरुवार को सीएनएन को बताया, ‘ हम जानते हैं कि यह रात लंबी होने वाली है पर हम सुबह का सूर्योदय देखने को आतुर हैं।’’ खबरों के मुताबिक तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके साथ कई बवंडर भी उठ रहे हैं लेकिन अबतक इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।

तटीय कैरोलिना के कई लोगों ने घर खाली करने के आदेश का अनुपालन किया है। हालंकि कई लोग घरों में ही हैं और तूफान का सामना करने को तैयार हैं। स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे मियामी आधारित राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने कहा कि डोरियन कमजोर हो कर दूसरी श्रेणी में आ गया है और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है।

तूफान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्होंने उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना के गवर्नर से बात की है और सहयोग को तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि ‘डोरियन’ शुरू में पांचवी श्रेणी (सबसे खतरनाक)का तूफान था और बहामा से 295 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा था।

बहामा के प्रधानमंत्री हुर्बट मिनिस ने कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र ने बहामा में प्रभावित 70,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत बताई है। 

टॅग्स :अमेरिकाफ्लोरेंस तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा