लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं नसरीन सोतेदेह, क्यों मिली 148 कोड़ों और 38 साल जेल की सजा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2019 19:51 IST

नसरीन सोतेदेह महिला अधिकारों और हिजाब का विरोध करने वाली महिलाओं की अगुवाई करती रही हैं...

Open in App

ईरान की मशहूर वकील नसरीन सोतेदेह 38 साल की जेल और 148 कोड़े लगाने की सजा मिली है। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मानवाधिकार वकील नसरीन सोतेदेह को यह सजा ईरान में विपक्षी कार्यकर्ताओं का केस लड़ने के आरोप में मिली है। इससे पहले नसरीन ने इस्लामिक रिपब्लिक की तरफ से महिलाओं के लिए बुर्का अनिवार्य किए जाने का विरोध करने वाली महिलाओं का केस लड़ा था।

इन महिलाओं ने बिना सिर ढके अपना वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। नसरीन के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को पिछले साल जून में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, साल 2010 में नसरीन पर नसरीन पर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने, प्रोपेगैंडा करने के आरोप में जेल भेजा गया था। हालाँकि, नसरीन ने इन आरोपों से इनकार किया था। 5 साल की सजा काटने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

नसरीन के पति रेजा खानदन (Reza Khandan) ने फेसबुक पर लिखा कि जेल की सजा और 148 कोड़ों की सजा बहुत कड़ी है। उन्होंने लिखा है कि नई सजा को मिलाकर 9 अलग-अलग मामलों 38 साल की सजा मिल चुकी है।

इस बीच एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ईरानी मानवाधिकार वकील को सजा देने के फैसले की निंदा की। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपने बयान में कहा, “नसरीन सोतेदेह ने अपना जीवन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और मौत की सजा के खिलाफ बोलने के लिए समर्पित किया है। यह पूरी तरह से अपमानजनक है कि ईरान के अधिकारी मानवाधिकारों के काम के लिए उन्हें दंडित कर रहे हैं।”

नसरीन को कई बड़े-बड़े मामलों की पैरवी करने के कारण यूरोपीय संसद साल 2012 में सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।

 

टॅग्स :ईरानजेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा