लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा झटका दिया, सऊदी को हथियार बेचने पर लगाई रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 12:58 IST

सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की पिछले साल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के बाद से ही सांसद रियाद से नाराज थे। इस साल की शुरुआत में ट्रम्प द्वारा आपातकालीन उपायों के तहत घोषित विवादास्पद बिक्री को रोकने वाले तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी भी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका समर्थित गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इससे दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट शुरू हो गया है।अध्यक्ष एलियट एंगेल ने सदन में कहा, ‘‘ जब हम देखते हैं कि यमन में क्या हो रहा है, तो अमेरिका के लिए इसके लिए कदम उठाना आवश्यक है।’’

अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा झटका देते हुए सऊदी अरब और अन्य सहयोगियों को हथियार बेचने पर रोक लगा दी है। इससे ट्रम्प के वीटो पावर का इस्तेमाल करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की पिछले साल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के बाद से ही सांसद रियाद से नाराज थे। इस साल की शुरुआत में ट्रम्प द्वारा आपातकालीन उपायों के तहत घोषित विवादास्पद बिक्री को रोकने वाले तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी भी गई थी।

आलोचकों का कहना है कि हथियारों की बिक्री यमन में विनाशकारी युद्ध को बढ़ावा देगी, जहां सऊदी अरब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका समर्थित गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इससे दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट शुरू हो गया है।

‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ के अध्यक्ष एलियट एंगेल ने सदन में कहा, ‘‘ जब हम देखते हैं कि यमन में क्या हो रहा है, तो अमेरिका के लिए इसके लिए कदम उठाना आवश्यक है।’’ 

ट्रंप ने 10 साल के भीतर अमेरिका से एड्स के खात्मे के लिए समझौता किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अब ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जब एक दशक के भीतर देश से एड्स का खात्मा कर सकता है।

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजार ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को मंगलवार को बताया कि प्रशासन ने अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी गिलिएड के साथ समझौता किया है जो मुख्यत: एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और इनफ्लुएंजा के उपचार में प्रयोग होने वाली एंटीवायरल दवाइयां बनाने का काम करती है।

अजार ने कहा, “राष्ट्रपति ने एचआईवी संक्रमण से लोगों को दूर रखने के हमारे कार्यक्रम के लिए मुफ्त दवाई के अगले 11 सालों के लिए हर साल इलाज के 2,00,000 कोर्स पाने का ऐतिहासिक समझौता किया है।” यह सौदा अरबों डॉलर का है जो गिलिएड ने अगले 10 साल के लिए देने का वादा किया है। ट्रंप ने कहा, “हम सचमुच ऐसे मुकाम पर हैं जहां हम 10 साल के भीतर अमेरिका को एड्स मुक्त बना देंगे।” 

संसद ने ‘ओबामा हेल्थ केयर’  पर लगा कर हटाया

संसद में दोनों विरोधी दलों डेमोक्रेटस और रिपब्लिकन ने एकजुटता का एक अनोखा उदाहरण पेश करते हुए ‘ओबामा हेल्थ केयर’ पर लगे विवादित कर को हटाने के पक्ष में मतदान किया। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किफायती स्वास्थ्य योजना शुरू की थी।

ट्रंप प्रशासन ने इस स्वास्थ्य योजना पर लगा तथा कथित ‘कैडिलेक टैक्स’ हालांकि कभी प्रभावी नहीं रहा। बुधवार को इसको लेकर हुए मतदान में कर हटाने के पक्ष में 419 वोट पड़े जबकि विरोध में छह वोट डाले गए। वर्ष 2022 की शुरुआत में कर एकल बीमा के लिए 11,200 डॉलर से ऊपर और परिवार की नीतियों के लिए 30,100 डॉलर पर स्वास्थ्य बीमा योजनाओं पर 40 प्रतिशत कर लगना था।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपजमाल खशोगी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी