लाइव न्यूज़ :

आशा है कि बाइडन फाइजर के सीईओ से बात कर भारत को टीका निर्माण की अनुमति देंगे : सांसद रो खन्ना

By भाषा | Updated: April 28, 2021 09:01 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 अप्रैल कोविड-19 के तेजी से प्रसार के बीच लाखों लोगों की जिंदगियों पर मंडरा रहे खतरे में देखते हुए भारतवंशी अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा कि उन्हें आशा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन फाइजर के सीईओ से बात करेंगे और भारत को कम से कम छह महीने या एक साल के लिए टीकों का निर्माण करने देंगे।

खन्ना अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली से प्रतिनिधित्व करते हैं। वह कोविड-19 टीकों के लिए विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से बौद्धिक संपदा अधिकार के कारोबार-संबंधित पहलुओं (टीआरआईपीएस) में छूट के भारत और दक्षिण अफ्रीका के अनुरोध के मुखर समर्थक रहे हैं।

खन्ना ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भारत को टीका निर्माण की इजाजत दें। यह दीर्घकालिक रूप से आपके ही हित में बेहतर होगा। यह अमेरिका के लिए अच्छा होगा और भारत की भूमिका के साथ दुनिया के बाकी देशों सहित हमारे हित में होगा।’’

फाइजर और मॉडर्ना जैसी कई कंपनियां तथा यूएस चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स जैसे कुछ संगठन इस कदम का विरोध कर रहे हैं।

एक दिन पहले अमेरिकी कारोबार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने दवा कंपनी फाइजर और एस्ट्राजेनेका के सीईओ से टीआरआईपीएस छूट के संबंध में बात की थी। डब्ल्यूटीओ में पांच मई से पहले इस प्रस्ताव के आने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मालूम है कि प्रशासन में वे काफी वरिष्ठ हैं जो इसका समर्थन कर रहे हैं। मुझे आशा है कि राष्ट्रपति कम से कम फाइजर के सीईओ से बात करेंगे और कहेंगे कि भारत में अपनी दीर्घकालिक रणनीति पर विचार करे जो एक बड़ा बाजार है और जो आपके आर्थिक हित में भी है। कम से कम इसमें छह महीने या एक साल की तो छूट दें।’’

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और जाने माने समाजसेवी बिल गेट्स ने सोमवार को मीडिया में दिये साक्षात्कार में इस कदम का विरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला