लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंग: पुरुष से बातचीत करने पर पाकिस्तान में दो लड़कियों की हत्या, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 17, 2020 20:48 IST

राजमल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के आदिवासी इलाकों में महिलाओं का पुरुषों के साथ मिलना-जुलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अधिकारी ने बताया कि इसका कारण 52 सेकंड का एक वीडियो था जिसमें एक व्यक्ति तीन लड़कियों से बात कर रहा है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का एक मामला सामने आया है। देश के अशांत उत्तर-पश्चिमी जनजातीय क्षेत्र में दो लड़कियों की एक पुरुष से बातचीत करने के कारण हत्या कर दी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुछ हफ्ते पहले दोनों लड़कियों का एक पुरुष से बातचीत करने का वीडियो सामने आया था। पुलिस के अनुसार 16 और 18 साल की दो लड़कियों को उनके चचेरे भाइयों ने मार डाला। देश के आदिवासी इलाकों में महिलाओं का पुरुषों के साथ मिलना-जुलना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 14 मई को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के एक गांव में हुयी। राजमल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इसका कारण 52 सेकंड का एक वीडियो था जिसमें एक व्यक्ति तीन लड़कियों से बात कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि वीडियो में से दिख रही दो लड़कियों की हत्या कर दी गयी जबकि तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार तीसरी लड़की जीवित है लेकिन उसकी जान को खतरा हो सकता है। 

टॅग्स :पाकिस्तानऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट