लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक समूह ने प्रशासन की कार्रवाई के बीच अपने कर्मचारियों को सेवामुक्त किया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 09:10 IST

Open in App

हांगकांग,11 जुलाई (एपी) हांगकांग के एक प्रमुख लोकतंत्र समर्थक नागरिक संगठन ने कहा है कि चीन की बढ़ती कार्रवाईयों को देखते हुए वह अपने नियमित कर्मचारियों को सेवा से मुक्त कर रहा है और अपनी संचालन समिति के आकार को भी घटा रहा है।

‘द हांगकांग अलायंस इन सपोर्ट ऑफ पेट्रिऑटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट ऑफ चाइना’ को बीजिंग के थियानमेन चौक में 1989 में बर्बर कार्रवाई में मारे गए लोगों की याद में वार्षिक रैली और मोमबत्ती ले कर रैली निकालने के लिए जाना जाता है। समूह ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसकी संचालन समिति के 14 में से सात सदस्यों ने ‘‘बढ़ते राजनीतिक और कानून खतरों’’ के कारण इस्तीफा देने का निर्यण किया है। शेष सात सदस्यों में से तीन सदस्य अध्यक्ष ली चेयुक-यान, उपाध्यक्ष अल्बर्ट हो चुन-यान और चो हांग-तुंग प्रदर्शन से जुड़ी गतिविधियों के कारण जेल में हैं।

बयान में कहा गया कि कर्मचारियों को सेवा मुक्त करना ‘‘उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने’’ के लिए है, जो इस माह के अंत से प्रभावी हो जाएगा।

32 वर्ष पुराने इस समूह ने कहा, ‘‘इस कदम से उसके अभियानों पर असर पड़ेगा, लेकिन चाहे कैसी भी मुश्किलें और चुनौतियां हमारे सामने आएं, संगठन चलता रहेगा।’’

गौरतलब है कि 2019 में हांगकांग में लोकतंत्र की मांग को ले कर व्यापक प्रर्दशन हुए थे जिसके बाद चीन ने पिछले वर्ष यहां कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिए हैं और निर्वाचन प्रक्रिया में भी भारी बदलाव किए हैं।

शहर के एकमात्र बचे लोकतंत्र समर्थक समाचार पत्र ‘एप्पल डेली’ के कर्मचारियों को प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है और संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। शहर में कानूनी चिंताओं के बीच हांगकांग के काफी लोग शहर छोड़ कर जा रहे हैं, वहीं कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी शहर से अपना कामकाज समेट कर अन्य स्थानों पर जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी