लाइव न्यूज़ :

Hong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 18:57 IST

Hong Kong fire live: अग्निशमन विभाग ने कहा कि हांगकांग के बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइतिहास में ऊंची इमारतों में लगी आग की सबसे भीषण घटना है।अग्निरोधक मानकों पर खरी नहीं उतरी होंगी।गंभीर लापरवाही के कारण बड़ी जनहानि हुई है।

हांगकांगः हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है, जबकि 279 लोग अब भी लापता हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, हांगकांग पुलिस बल ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वांग फुक कोर्ट में बुधवार को लगी आग के मामले में तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा कि यह हांगकांग के इतिहास में ऊंची इमारतों में लगी आग की सबसे भीषण घटना है।

जिसमें 279 लोग अब भी लापता हैं। हांगकांग के समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बताया कि कम से कम 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 16 की हालत अति गंभीर है और 25 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस जांच से पता चला कि इमारतों पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल, ‘वाटरप्रूफ कैनवास’ और प्लास्टिक की चादरें आवश्यक अग्निरोधक मानकों पर खरी नहीं उतरी होंगी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति उस निर्माण कंपनी के अधिकारी हैं जो इन सामग्रियों को इमारतों के नवीनीकरण के दौरान लगाने के लिए जिम्मेदार थी। इन संदिग्धों की आयु 52 से 68 वर्ष के बीच है। इनमें दो कंपनी निदेशक और एक परियोजना सलाहकार शामिल हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनकी गंभीर लापरवाही के कारण बड़ी जनहानि हुई है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार रात इस आवासीय इमारत में लगी भीषण आग पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया। शिन्हुआ के अनुसार, शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय तथा संपर्क कार्यालय को निर्देश दिया कि वे हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार को आग बुझाने, खोज और बचाव के हर संभव प्रयास करने तथा घायलों के उपचार में हर तरह से सहायता प्रदान करें।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गअग्निकांडचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?