लाइव न्यूज़ :

हांगकांग ने निकोल किडमैन को पृथकवास से छूट दी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:14 IST

Open in App

हांगकांग, 19 अगस्त (एपी) टी वी सीरीज की शूटिंग के वास्ते हांगकांग पहुंचने पर हालीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन को पृथक-वास से छूट संबंधी खबरों पर शहर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने किसी शख्स को ‘ निर्धारित पेशेवर कार्य’ को करने देने के लिए पृथक-वास से छूट दी। सरकार ने किडमैन का नाम लिये बगैर एक बयान में कहा, ‘‘ चर्चा में जो मामला है, उसे पृथक वास छूट के साथ हांगकांग की यात्रा की अनुमति इसलिए दी गयी है क्योंकि यह हांगकांग की अर्थव्यवस्था के जरूरी संचालन एवं विकास के लिए अहम था।’’ उसने कहा कि जिन लोगों को ऐसी छूट दी जाती है, उन्हें संक्रमण के खतरे को कम से कम करने के लिए रोग रोकथाम उपायों का पालन करना चाहिए एवं लोगों के संपर्क में नहीं आना चाहिए। किडमैन को इस सप्ताह हागकांग में देखा गया था। वह नये अमेजन प्राईम वीडियो सीरीज एक्सपैट्स की शूटिंग के लिए आस्ट्रेलिया के सिडनी से यहां आयीं। सिडनी में कोरोना वायरस का प्रकोप है। उन्हें ऐसे समय छूट दी गयी जब हांगकांग ने प्रवेश संबंधी पाबंदियां कड़ी कर दी हैं तथा अमेरिका जैसे अधिक जोखिम वाले देशों से आने वालों के लिए 21 दिनों का तथा मध्यम खतरे वाले देशों से पहुंचे यात्रियों का पूर्ण टीकाकरण होने पर 14 दिनों का पृथक-वास शुक्रवार से जरूरी कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल