लाइव न्यूज़ :

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:10 IST

Open in App

पेशावर, 30 दिसंबर पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम प्रांत में बुधवार को क्रोधित भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की।

जिला पुलिस अधिकारी इरफान मरवत ने पत्रकारों को बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा में करक जिले के टेर्री गांव की है।

मरवत के मुताबिक, मंदिर को विस्तार देने का काम किया जा रहा था जिसका विरोध हो रहा था। भीड़ ने पुराने ढांचे के समीप बनाये गये नये निर्माण को गिरा दिया।

अबतक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।

पाकिस्तान के मानवाधिकारों के लिए संघीय संसदीय सचिव लालचंद मल्ही ने "कुछ असामाजिक तत्वों" द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है।

मल्ही ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए ऐसी असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कुछ समूह सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मल्ही ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने मंदिर पर हमले को "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना" बताया है।

उन्होंने मामले पर पुलिस से जल्दी रिपोर्ट मांगी है और घटना में शामिल लोगों की फौरन गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

खान ने संकल्प लिया कि उनकी सरकार ऐसी घटनाओं से इबादतगाहों की हिफाजत करेगी।

हिंदू समुदाय पेशावर के नेता हारून सरब दियाल ने कहा कि मंदिर में एक हिंदू धार्मिक नेता की समाधि है और देश भर के हिंदू परिवार हर बृहस्पतिवार को समाधि पर आते हैं।

उन्होंने कहा कि घटना हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करती है और इस्लामी विचारधारा परिषद को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

दियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करते हैं लेकिन उनके खुद के मुल्क में अल्पसंख्यकों के पूजा स्थल महफूज़ नहीं हैं।

हिंदू पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक तबका है।

आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि समुदाय के मुताबिक, देश में हिंदुओं की आबादी 90 लाख से ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर