लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मनोनीत किये गये हेंग स्वी कीट ने सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व छोड़ने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:53 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, आठ अप्रैल प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के उत्तराधिकारी मनोनीत किये गये सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री हेंग स्वी कीट ने बृहस्पतिवार को अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए अचानक से सत्तारूढ़ पार्टी के नेता का पद छोड़ने की घोषणा की।

हेंग (59) उप प्रधानमंत्री और आर्थिक नीतियों के लिए समन्वयक मंत्री बने रहेंगे, लेकिन वह करीब दो सप्ताह बाद कैबिनेट में होने वाली अगली फेरबदल में वित्त मंत्री का पद छोड़ देंगे।

हेंग के हवाले से चैनल न्यूज एशिया ने कहा, ‘‘हमें ऐसे नेता की जरूरत है जो न केवल कोविड-19 से उबरने के बाद सिंगापुर का पुनर्निर्माण करेगा, बल्कि हमारे राष्ट्र-निर्माण के प्रयासों के अगले चरण का नेतृत्व भी करेगा।’’

उन्होंने कहा कि वह सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) की चतुर्थ पीढ़ी के नेता का पद छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल मैं 60 का होने जा रहा हूं।’’

हेंग ने कहा कि जब कोविड-19 का संकट समाप्त होगा, तब तक वह और अधिक उम्रदराज हो चुके होंगे।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अपने परिवार के साथ सोच समझकर विचार-विमर्श के बाद मैंने चार पीढ़ी के नेता का पद छोड़ने का फैसला किया ताकि कोई कम उम्र का नेता जिम्मेदारी संभाल सके, जो लंबे समय तक काम कर सकेगा।’’

ली ने कहा कि वह हेंग के फैसले का सम्मान करते हैं और इस बात पर सहमत हो गये कि हेंग वित्त मंत्रालय का प्रभार छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके लिए बजट 2021 को देखना उचित होगा और उसके बाद वह वित्त मंत्रालय का कामकाज छोड़ देंगे ताकि और अधिक जिम्मेदारियों के समन्वय पर ध्यान दे सकें।’’

ली ने हेंग के निस्वार्थ फैसले के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब