लाइव न्यूज़ :

भारतीय उपमहाद्वीप के स्वास्थ्य कर्मियों ने यूएई सरकार से उनकी जल्द वापसी का आग्रह किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:44 IST

Open in App

दुबई, 27 मई कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की लड़ाई में योगदान देने वाले और फिलहाल उड़ानों पर प्रतिबंधों के चलते अपने गृह देशों में फंस गए भारतीय उपमहाद्वीप के स्वास्थ्यकर्मियों ने खाड़ी देश के अधिकारियों से उनकी देश वापसी के लिए कदम उठाने की अपील की है। मीडिया में बृहस्पतिवार को आई खबरों में यह बात सामने आई।

‘खलीज टाइम्स’ की खबर के मुताबिक अधिकतर स्वास्थ्यकर्मी भारत, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के हैं और वर्तमान में अपने-अपने देशों में फंस गए हैं और उपमहाद्वीप में कोरोना वायरस के मामलों के प्रलयकारी प्रसार के कारण उड़ानें निलंबित किए जाने की वजह से यूएई में अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट पाने में असमर्थ हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों ने यह भी कहा कि यूएई सरकार को कम से कम उन लोगों को अनुमति देनी चाहिए जिन्हें टीका लग चुका है।

खलीज टाइम्स को एक ई-मेल लिखकर, पंजीकृत नर्स संध्या ने कहा, “मैं एक कर्मचारी हूं, दुबई में अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाली नर्स जो प्रतिष्ठित अस्पताल के लिए काम करती हूं और लोगों की सेवा कर रही हूं। मैं दुबई में कोविड-19 की दूसरी लहर से सफलतापूर्वक लड़ने के बाद एक अप्रैल को छुट्टी पर भारत आ गई थी। लेकिन मैं दुबई वापस जाने में असमर्थ हूं।”

उन्होंने कहा कि अगर वह समय पर यूएई नहीं लौटती हैं तो उनकी नौकरी जा सकती है।

पिछले साल वैश्विक महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से स्वास्थ्यकर्मियों की मांग बढ़ी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'