लाइव न्यूज़ :

क्या धरती पर कभी एलियंस आए थे? अमेरिका के पूर्व जासूस ने किया चौंकाने वाला दावा, यूएफओ कब्जे में होने की बात भी कही

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 24, 2024 13:06 IST

यूएफओ पर गहन शोध और रिसर्च करने वाले लुइस एलिसोन्डो ने एक बातचीत के दौरान कहा कि वह पुष्टि कर सकते हैं कि 1947 में रोसवेल दुर्घटना के बाद एक अज्ञात वाहन बरामद किया गया था जो दुनिया में कहीं नहीं बनता।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के पूर्व जासूस का दावा- सरकार के पास एलियन की जानकारी हैकहा- अमेरिकी सरकार को उनके अस्तित्व के बारे में दशकों से जानकारी हैलुइस एलिसोन्डो ने कहा- 1947 में रोसवेल दुर्घटना के बाद एक अज्ञात वाहन बरामद किया गया था

नई दिल्ली:  अमेरिका के एक पूर्व जासूस ने धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन के बारे में दावा करके लोगों को चौंका दिया है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि एलियंस न सिर्फ धरती पर उतरे हैं, बल्कि अमेरिकी सरकार को उनके अस्तित्व के बारे में दशकों से जानकारी है। इतना ही नहीं  उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के पास ऐसे वाहन हैं जो अमेरिका या किसी अन्य देश के नहीं हैं। पूर्व जासूस ने दावा किया कि इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल करके एलियन धरती पर आए थे।

यूएफओ पर गहन शोध और रिसर्च करने वाले लुइस एलिसोन्डो ने एक बातचीत के दौरान कहा कि वह पुष्टि कर सकते हैं कि 1947 में रोसवेल दुर्घटना के बाद एक अज्ञात वाहन बरामद किया गया था जो दुनिया में कहीं नहीं बनता। डेलीमेल ने एलिसोंडो के साक्षात्कार का एक अंश पोस्ट करते हुए लिखा, "एक पूर्व जासूस का कहना है कि अमेरिकी सरकार दशकों से एलियंस के बारे में जानती है।''

इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है। वीडियो को 1,400 से अधिक लाइक्स मिले हैं। कई यूजर्स ने कहा कि वे पूर्व जासूस पर विश्वास करते हैं, दूसरों ने अपना संदेह व्यक्त किया। 

लुइस एलिज़ोन्डो कौन है?

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार लुइस एलिज़ोन्डो अमेरिका की काउंटरइंटेलिजेंस टीम के सदस्य रह चुके हैं। 2017 में यूएफओ के विषय पर अमेरिकी सेना और खुफिया विभाग के बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ अपने साक्षात्कार के बाद सुर्खियों में आए थे।  बाद में वह हिस्ट्री चैनल की डाक्यूमेंट्री सीरीज़ में नजर आए जिससे उन्हें काफी ज्यादा पहचान मिली। 

अमेरिकी रक्षा विभाग कर चुका है इनकार

ये पहली बार नहीं है जब इस बात की चर्ची छिड़ी हो कि अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के पास एलियंस से जुड़ी जानकारी है। हालांकि फरवरी, 2024 में रक्षा विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि अमेरिका गुप्त रूप से किसी एलियन की जानकारी को छुपा नहीं रहा है।  पेंटागन ने ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (एएआरओ) द्वारा की गई एक जांच के निष्कर्षों को प्रकाशित करते हुए ये बात कही थी। ये जो 2022 में स्थापित एक सरकारी विभाग है। इसका उद्देश्य  विषम, अज्ञात स्थान, हवाई, पानी के खतरों का पता लगाना और उन्हें कम करना है।

टॅग्स :अमेरिकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल