लाइव न्यूज़ :

हैरिस ने वियतमान से राजनीतिक असंतुष्टों को रिहा करने की अपील की

By भाषा | Updated: August 27, 2021 10:10 IST

Open in App

हनोई, 27 अगस्त (एपी) अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस सप्ताह वियतनामी नेताओं के साथ बातचीत के दौरान मानवाधिकारों के हनन और राजनीतिक सक्रियता पर प्रतिबंधों के मुद्दे उठाए तथा वियतनाम से राजनीतिक असंतुष्टों को रिहा करने की अपील की। हैरिस ने हनोई में एक संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ हम कठिन बातचीत से पीछे नहीं हटने वाले हैं। कठिन वार्ता अकसर उन लोगों के साथ होनी चाहिए, जिनके साथ आपकी साझेदारी हो सकती है।’’ हैरिस ने कहा कि उन्होंने वियतनाम के नेताओं से राजनीतिक असंतुष्टों को रिहा करने को लेकर बात की है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि बातचीत कितनी कारगर रही। वियतनाम को अभिव्यक्ति एवं प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, देश में महिलाओं के खिलाफ व्यापक हिंसा और राजनीतिक असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में, हैरिस ने उस सवाल का जवाब नहीं दिया कि अमेरिका ऐसी गतिविधियों के लिए चीन की आलोचना क्यों करता है, जबकि वह वियतनाम के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया की हैरिस की यात्रा का समापन हुआ। हैरिस की सिंगापुर और वियतनाम यात्रा का लक्ष्य अमेरिका के इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्र में चीन के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी प्रयासों को तेज करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

क्रिकेटAsia Cup Super Four 2025: सुपर-4 में प्रवेश करने वाली पहली टीम भारत, ओमान और हांगकांग का सपना टूटा, 3 सीट और 5 देश, कौन मारेगा बाजी, देखिए प्वाइंट टेबल

कारोबारIndian Economy 2025: 6.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान?, संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में खुलासा, एशिया में भारत की हालत बेहतर

विश्वPerson Of The Year: दूसरी बार टाइम मैगजीन 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने गए डोनाल्ड ट्रंप?, कमला हैरिस, एलन मस्क, बेंजमिन नेतन्याहू और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट से आगे

विश्वUS Election Results 2024: डोनाल्ड ट्रम्प की जीत उनका करिश्मा है या कुछ और?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा