लाइव न्यूज़ :

हैरिस ने मॉरिसन से की बातचीत, क्षेत्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

By भाषा | Updated: March 3, 2021 13:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन मार्च अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ फोन पर बातचीत की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों खाततौर पर जलवायु परिवर्तन,चीन और म्यांमा के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग और बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

हैरिस का एशिया प्रशांत क्षेत्र के नेता को किया गया यह पहला कॉल है।

दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार हैरिस और मॉरिसन ने साथ मिल कर काम करने और कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद आर्थिक बहाली के लिए तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को दुनियाभर में आगे बढ़ाने के लिए अन्य सहयोगियों और साझेदारों के साथ काम करने की जरूरत पर सहमति जताई।

इस दौरान हैरिस ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों के प्रगाढ़ होने की बात दोहराई।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘ उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों खासतौर पर जलवायु परिवर्तन से पेश आने वाली चुनौतियों, चीन और म्यांमा के हालात से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद