लाइव न्यूज़ :

क्या हज यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के शव वापस आएंगे? जानिए क्या हैं सऊदी अरब के हज संबंधित कानून

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2024 11:05 IST

सऊदी अरब के हज संबंधित कानून के अनुसार अगर हज के दौरान किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसका शव वापस उसके देश में परिजनों के पास नहीं भेजा जाता। शव को सऊदी अरब में ही दफना दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल हज यात्रा के दौरान सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैंमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये आंकड़ा 600 से अधिक हैभीषण गर्मी के कारण अब तक 68 भारतीयों ने भी अपनी जान गंवाई है

Hajj 2024:  सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच इस साल हज यात्रा के दौरान सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये आंकड़ा 600 से अधिक है। हर साल हजारों की संख्या में भारत के लोग भी हज करने जाते हैं। भीषण गर्मी के कारण अब तक 68 भारतीयों ने भी अपनी जान गंवाई है। आम तौर पर जब किसी भारतीय नागरिक की विदेशी जमीन पर मौत हो जाती है तो उसके शव को सरकार वापस लाने की व्यवस्था करती है। लेकिन हज करने गए श्रद्धालुओं के बारे में ऐसा नहीं है।

क्या वापस आएंगे हज करने गए लोगों के शव?

इस सवाल का जवाब बहुत सारे लोग जानना चाहते हैं। सऊदी अरब के हज संबंधित कानून के अनुसार अगर हज के दौरान किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसका शव वापस उसके देश में परिजनों के पास नहीं भेजा जाता। शव को सऊदी अरब में ही दफना दिया जाता है। इससे जुड़े नियमों से संबंधित दस्तावेजों पर हज जाने वाले व्यक्ति को पहले ही हस्ताक्षर करना होता है। इसमें साफ-साफ लिखा होता है कि अगर सऊदी अरब की ज़मीन पर या आसमान में उसकी मौत हो जाती है तो उसके शव को वहां दफना दिया जाएगा। यहां तक कि उनके परिवार या परिजनों की कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। मृतकों के परिवार सऊदी सरकार से हज यात्रियों के शव को उनके वतन भेजने की कोई मांग या अनुरोध नहीं कर सकते। मतलब साफ है कि हज यात्रा पर गए जिन भारतीयों की मौत हुई है उनके शव वापस देश नहीं आएंगे।

हज के दौरान मरने वाले लोगों के शवों को उनके मूल स्थान पर वापस नहीं लाया जाता है। शवों को संबंधित अधिकारियों द्वारा वहीं दफना दिया जाएगा और मृत्यु प्रमाण पत्र भी उनके परिवार को सौंप दिए जाएंगे। 

बता दें कि मक्का में ग्रैंड मस्जिद का तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस साल करीब 18 लाख लोग हज यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसमें से केवल 2 लाख लोग सऊदी के हैं बाकी 16 लाख दूसरे देशों से आने वाले हज यात्री हैं। लू से मरने वालों में सबसे ज्यादा मिस्त्र के लोग हैं। 

टॅग्स :हजसऊदी अरबइस्लामभारतहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!