लाइव न्यूज़ :

हैकरों ने जापान की एक्सचेंज कंपनी से लूटे 34 अरब के क्रिप्टो करेंसी, जानें क्या है मामला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 27, 2018 15:42 IST

क्रिप्टो करेंसी एक तरह की डिजिटल करेंसी है। जिसे वर्चुअल करेंसी के नाम से भी जाना जाता है।

Open in App

जापान के एक एक्सचेंज को 58 अरब येन यानी करीब 34 अरब रुपये का चूना लगा है। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से दावा करते हुए बताया गया है कि उसके साथ 34 अरब रुपये की ठगी की गई है। हैकरों ने कॉइनचेक एक्सचेंज कंपनी की करीब 34 अरब रुपये की क्रिप्टोकरेंसी हैक कर ली है।

कॉइनचेक एक्सचेंज कंपनी ने बीते शुक्रवार अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया कि उसने NEM डिजिटल करेंसी की बिक्री के अलावा अन्य क्रिप्टोकरेंसी की डीलिंग्स पर भी पाबंदी लगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी वित्तीय सहायता की मांग कर सकती है। जापानी टीवी फुटेज में शुक्रवार रात को ग्राहकों के समूह को कंपनी के टोक्यो स्थित हेड ऑफिस के बाहर खड़ा दिखाया गया। 

एशिया में खुद को बिटकॉइन और क्रिप्टोकरंसी का सबसे बड़ा एक्सचेंज बताने वाली कॉइनचेक कंपनी का कहना है कि शुक्रवार रात करीब 3 बजे उसे अपने सिस्टम कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ और हैक होने की सूचना मिली थी। बता दें कि साल 2014 में जापान की एक बिटकॉइन एक्सचेंज एमटी. गोक्स के साथ हुई 48 अरब येन की हैकिंग के बाद हुई सबसे बड़ी हैकिंग है। 

क्या है क्रिप्टो करेंसी

क्रिप्टो करेंसी एक तरह की डिजिटल करेंसी है, जिसे वर्चुअल करेंसी के नाम से भी जाना जाता है। यह साल 2009 से चलन में है। इसके इस्तेमाल और भुगतान के लिये क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल किया जाता है इसलिये इसे क्रिप्टो करेंसी कहा जाता है।

दुनिया की पहली क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन है। इसको जमा करना माइनिंग कहलाता है। क्रिप्टो करेंसी दुनिया के किसी भी कोने में आसानी से ट्रांसफर की जा सकता है। यह किसी भी प्रकार की करेंसी में कनवर्ट हो सकती है। जैस- रुपये, येन, डॉलर, यूरो आदि।

टॅग्स :जापानक्रिप्टो करंसीबिटकॉइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला