लाइव न्यूज़ :

H-1B Visa: वित्तीय वर्ष 2023 के लिए 1 मार्च से 18 मार्च तक होगा H-1B वीजा का रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2022 15:23 IST

H-1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जिसके लिए इस वीजा कार्यक्रम के लिए कई भारतीय उम्मीदवार हैं। अमेरिकी कंपनियां इस वीजा कार्यक्रम के जरिए भारतीयों को काम पर रख सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएच1बी वीजा का रजिस्ट्रेशन वित्तीय वर्ष 2023 के लिए होगारजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 मार्च तक चलेगी

अमेरिका में विशेषज्ञता वाले विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जारी किए जाने वाले एच1बी वीजा का रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से शुरू होगा। एच1बी वीजा का यह रजिस्ट्रेशन वित्तीय वर्ष 2023 के लिए होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया  18 मार्च तक चलेगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में, यूएस सिटीजन और इमीग्रेशन सर्विस ने कहा कि एच-1बी वीजा पाने वालों को ऑनलाइन एच-1बी पंजीकरण प्रणाली का उपयोग करके अपना पंजीकरण फॉर्म पूरा भरा भरकर जमा करना होगा। 

क्या है एच- 1बी वीजा?

H-1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जिसके लिए इस वीजा कार्यक्रम के लिए कई भारतीय उम्मीदवार हैं। अमेरिकी कंपनियां इस वीजा कार्यक्रम के जरिए भारतीयों को काम पर रख सकती हैं। अमेरिका में अक्टूबर में शुरू होने वाले एक वित्तीय वर्ष में, 65,000 एच-1बी वीजा जारी किए जाते हैं जबकि 20,000 वीजा यूएस मास्टर्स डिग्री धारकों के लिए आरक्षित रखे जाते हैं।

यहां जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

1. रजिस्ट्रेश के बाद, इमीग्रेशन डिपार्टमेंट पंजीकरणों को ट्रैक करने के लिए एक पुष्टिकरण संख्या प्रदान करेगा। इस नंबर का उपयोग केवल पंजीकरणों को ट्रैक करने के लिए किया जाएगा।

2. संभावित H-1B के लिए याचिकाकर्ताओं की चयन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक लाभार्थी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पंजीकृत करने के लिए myUSCIS ऑनलाइन खाते का उपयोग करना होगा और प्रत्येक लाभार्थी की ओर से जमा किए गए प्रत्येक पंजीकरण के लिए 10 डॉलर H-1B पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

3. संभावित याचिकाकर्ता अपने स्वयं के पंजीकरण जमा करने वाले एक "पंजीकरणकर्ता" खाते का उपयोग करेंगे। पंजीकरणकर्ता 21 फरवरी से नए खाते बना सकेंगे।

4. विभाग ने कहा कि यदि 18 मार्च तक पर्याप्त पंजीकरण प्राप्त होते हैं, तो यह रैंडम तरीके से पंजीकरण का चयन किया जाएगा और उपयोगकर्ताओं के myUSCIS ऑनलाइन खातों के माध्यम से चयन सूचनाएं भेजी जाएंगी।

टॅग्स :एच-1बी वीजाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल