लाइव न्यूज़ :

गुजरात: शिक्षक दिवस पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने आत्महत्या की, चार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:48 IST

Open in App

गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के थोरडी गांव के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रविवार को कक्षा के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना शिक्षक दिवस पर हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिर गढाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घनश्याम अमरेलिया (47) को पंखे से लटका पाया गया और उनके सुसाइड नोट के आधार पर दो तालुका प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों (टीपीईओ), मृतक के स्कूल के एक शिक्षक और एक अन्य प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हस्तलिखित सुसाइड नोट के अनुसार चारों लोगों ने पैसे की मांग को लेकर अमरेलिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत