लाइव न्यूज़ :

उड़ानें रद्द होने के चलते किरकिरा हुआ छुट्टियों का मजा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 10:30 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 26 दिसंबर (एपी) अमेरिका में साल के सबसे व्यस्ततम यात्रा समय के दौरान, छुट्टियों के मौसम का मजा किरकिरा करते हुए विमानन कंपनियों ने शनिवार को भी सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया। एयरलाइन्स ने इसके पीछे कोविड-19 के कारण स्टाफ की कमी को वजह बताया है।

उड़ानों की गतिविधि की निगरानी करने वाली वेबसाइट, फ्लाइटअवेयर, ने बताया कि शुक्रवार को रद्द की गई 690 उड़ानों की तुलना में शनिवार को अमेरिका में प्रवेश करने, यहां से उड़ान भरने वाली या अंदर जाने वाली लगभग 1,000 उड़ानें रद्द की गई। रविवार के लिए 250 से अधिक उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं। फ्लाइटअवेयर ने उड़ानों के रद्द होने का कारण स्पष्ट नहीं किया।

डेल्टा, यूनाइटेड और जेटब्लू सभी ने शुक्रवार को कहा था कि ओमीक्रोन स्वरूप के कारण कर्मचारियों की समस्या हो रही है जिसके कारण उड़ानें रद्द हो रही हैं। यूनाइटेड की प्रवक्ता मैडी किंग ने कहा कि स्टाफ की कमी अभी उड़ानें रद्द होने का कारण बन रही है और यह स्पष्ट नहीं है कि सामान्य परिचालन फिर से कब शुरू हो पाएगा।

उन्होंने ओमीक्रोन के चलते कर्मचारियों की कमी के बारे में कहा, "यह अप्रत्याशित था”। डेल्टा और जेटब्लू से शनिवार तक जवाब प्राप्त नहीं हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल