लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन का विमान गिरना ईरान पर पड़ सकता है भारी, लंदन में 5 देश की बुलाई गई मीटिंग

By स्वाति सिंह | Updated: January 14, 2020 04:59 IST

बुधवार को यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 176 लोगों की जान चली गयी थी जिनमें ज्यादातर ईरानी और ईरानी मूल के कनाडाई थे। ईरान ने शुरू में तकनीकी गड़बड़ी की ओर इशारा किया और तीन दिन तक कहा कि इस घटना के लिए ईरानी सशस्त्र बल जिम्मेदार नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविमान को मार गिराने की गलती का ईरान को भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 176 लोगों की जान चली गयी थी।

युक्रेन के विमान को मार गिराने की गलती का ईरान को भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 176 लोगों की जान चली गयी थी। इसमें ईरानी के अलावा अन्य 5 देशों के यात्री थे। इस दुर्घटना को लेकर इन सभी 5 देशों ने गुरुवार को लंदन में मीटिंग करने का फैसला लिया है। यहां ईरान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने पर विचार हो सकता है। 

सिंगापुर के आधिकारिक दौरे से इतर यूक्रेन के विदेश मंत्री वाडिम प्रिस्तायको ने कहा 'विमान हादसे में जिन देशों के लोगों की मौत हुई है, उन सभी ने एक समूह तैयार किया है। 16 जनवरी को ग्रुप की लंदन में मीटिंग है और इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जा सकता है।'बुधवार को यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 176 लोगों की जान चली गयी थी जिनमें ज्यादातर ईरानी और ईरानी मूल के कनाडाई थे। ईरान ने शुरू में तकनीकी गड़बड़ी की ओर इशारा किया और तीन दिन तक कहा कि इस घटना के लिए ईरानी सशस्त्र बल जिम्मेदार नहीं हैं। जब सबूत सामने आने लगे और पश्चिमी नेता आरोप लगाने लगे तब ईरान ने शनिवार को मान लिया कि उसने गलती से इस विमान को मार गिराया।

ईरान ने इराक में बुधवार को अमेरिकी सैन्यबलों के दो अड्डों पर मिसाइलें दागी थीं। उसने अपने सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिकी हमले के मारे जाने के बाद यह कदम उठाया था। ईरान को मिसाइल हमले के बाद अमेरिका द्वारा बदले की कार्रवाई का डर था और उसने भूलवश यूक्रेन के विमान को निशाना बना डाला। 

ईरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलायीं

ईरानी पुलिस और सुरक्षा बलों ने यूक्रेन के विमान को मार गिराने की बात से शुरू में इस्लामिक गणराज्य द्वारा इनकार करने के विरूद्ध जुटे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलायीं और आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना से संबंधित कथित वीडियो सोमवार को सामने आये।

वैसे ईरान की सरकारी मीडिया ने तेहरान के आजादी या फ्रीडम चौक पर रविवार की रात को हुई इस घटना पर फिलहाल कोई खबर नहीं दी है। लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन पहले ही ईरान से लोगों को देश के संविधान के अनुसार शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने देने का आह्वान कर चुके हैं। न्यूयार्क के सेंटर फोर ह्यूमन राइट्स इन ईरान के कार्यकारी निदेशक हादी गईम ने कहा, ‘‘बहुत कम समय में कई राष्ट्रीय सदमों के बाद लोगों को सुरक्षित ढंग से शोक मनाने और जवाबदेही की मांग करने देना चाहिए। ईरानियों को शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने के अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए अपनी जान दांव पर नहीं लगाना पड़े।’’

इस सेंटर को भेजे गये और बाद में एपी के सत्यापन से गुजरे वीडियो में आंसू गैस से भाग रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ नजर आ रही है। एक वीडियो में आंसू गैस के गोले से बचने की कोशिश कर रहे लोग खांस रहे हैं और थूक रहे हैं। उसमें एक महिला फारसी जुबान में कहती हुई नजर आ रही है , ‘‘ उन्होंने लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे। आजादी स्क्वायर। तानाशाह मुर्दाबाद।’’

एक अन्य वीडियो में एक महिला को ले जाया जा रहा है और नीचे जमीन पर खून के छींटे नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि इस महिला के आसपास लोग चिल्ला रहे हैं कि उसके पैर में गोली मार दी गयी। इस वीडियो में एक व्यक्ति चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है, ‘‘ उसका खून लगातार बह रहा है। ’’ वीडियो में एक अन्य व्यक्ति यह कहता हुआ नजर आ रहा है, ‘पट्टी करो।’’

इस घटना के फोटो और वीडियो में सड़कों पर खून दिख रहा है। रविवार को वली-ए-अस्र स्क्वायर, तेहरान विश्वविद्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर दंगारोधी पुलिस काली वर्दी और हेल्मेट पहनकर पहुंच गये थे। रिवोल्युशनरी गार्ड के सदस्यों ने मोटरसाइकिलों पर शहर में गश्त लगायी। सादे कपड़ों में अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे। लोग जब पुलिस के सामने से गुजर रहे थे तो वे रास्ता बदल लेते थे ताकि पुलिस का ध्यान उन पर नहीं पड़े। 

टॅग्स :ईरानयूक्रेनअमेरिकाइराक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."