लाइव न्यूज़ :

सामूहिक कोविड-19 टीकाकरण केंद्र के लिए अमेरिका में अपनी जगह देगा गूगल : सुंदर पिचाई

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 जनवरी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारतीय-अमेरिकी सुंदर पिचाई ने सोमवार को घोषणा की कि कोविड-19 रोधी सामूहिक टीकाकरण केंद्र के तौर पर इस्तेमाल के लिए कंपनी अमेरिका में अपनी जगह उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने इसके साथ ही टीके को लेकर जानकारी के प्रसार के वास्ते 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा रकम खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि गूगल शुरू में अमेरिका के अंदर अपने कार्यालयों की जगह को ही इस काम के लिए दे रहा है लेकिन उसने कुछ अन्य देशों में भी इसके लिए विकल्प खुले रखे हैं।

पिचाई ने सोमवार को एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की, “आज हम घोषणा कर रहे हैं कि हम गूगल के दफ्तरों को सामूहिक टीकाकरण स्थल के तौर पर खोलने जा रहे हैं, टीके को लेकर लोगों को जागरूक करने, उसके समान वितरण और आप कहां और कब टीका लगवा सकते हैं, यह जानकारी सुलभ करने के लिए 15 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा की रकम खर्च करने को लेकर प्रतिबद्धता जता रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इस साल की शुरुआत से ‘मेरे पास टीकाकरण’ की खोज पांच गुना बढ़ गई है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम समय पर व स्थानीय रूप से प्रासंगिक समाधान उपलब्ध कराएं।”

पिचाई (48) ने कहा कि सामूहिक टीकाकरण प्रयासों में मदद के लिए अमेरिका से शुरुआत करते हुए गूगल अपने चुनिंदा केंद्रों जैसे इमारतों, पार्किंग स्थलों और अन्य जगहों का इस्तेमाल उन स्थलों के तौर पर करने की इजाजत देगा जहां राज्य और स्थानीय दिशा-निर्देश के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को टीका लगाया जा सके।

उन्होंने कहा, “कैलिफोर्निया में लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया, किर्कलैंड, वाशिंगटन और न्यूयॉर्क सिटी में जहां जरूरत होगी, वहां हम स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ‘वन मेडिकल’ और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ साझेदारी में शुरुआत करेंगे और फिर पूरे देश में इसके विस्तार की योजना है।”

पिचाई ने कहा कि गूगल स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि टीके की उपलब्धता के मद्देनजर इन केंद्रों को कब खोला जा सकता है।

अमेरिका की जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के ढाई करोड़ से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और देश में इस महामारी से 4.17 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक