लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: कुछ इस अंदाज में गूगल ने Willi Ninja को किया याद, जानिए क्यों इतना खास है आज का दिन?

By अंजली चौहान | Published: June 09, 2023 9:32 AM

अमेरिकन डांसर विली निंजा का जन्म 1961 में फ्लशिंग, क्वींस में हुआ था। उनकी याद में आज गूगल ने शानदार डूडल बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने 9 जून को अपने होम पेज पर आज विली निंजा का डूडल बनाया है उनके 62वें जन्मदिन की याद में आज यह डूडल बनाया गया हैवह एलजीबीटीक्यू कार्यकर्ता भी थे।

Google Doodle: दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गूगल के होम पेज पर आज बेहद खास डूडल देखने को मिल रहा है। गूगल डूडल ने आज बहुप्रतिष्ठित अमेरिकी डांसर और कोरियोग्राफर विली निंजा को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

ये वीडियो गूगल के होम पेज पर नजर आ रहा है जो बेहद शानदार है।  उनके 62वें जन्मदिन के मौके पर गूगल ने उन्हें इस अंदाज में बधाई दी है। होम पेज पर हल्के बैगनी रंग के बैकग्राउंड में काले रंग से अंग्रेजी में गूगल लिखा हुआ है, जबकि दो जगह निंजा की कार्टूननुमा फोटो दिखाई गई है।

एक तस्वीर में वह क्लोज लुक में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं दूसरे में उनकी पूरी बॉडी नाचते हुए दिखाई गई है। इस डूडल के बीच में प्ले बटन भी है जिसे क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ही सेकेंड में एक वीडियो खुलता है जिसमें विली निंजा के डांस स्टेप्स को दिखाया गया है।

वह एक प्रशंसित कलाकार और एलजीबीटीक्यू कार्यकर्ता थे, जिन्होंने ब्लैक एलजीबीटीक्यू + प्रतिनिधित्व और स्वीकृति के लिए काम किया था। इंटरएक्टिव डूडल को रोब गिलियम, ज़ेंडर ओपियो द्वारा बनाया गया था।

आज का डूडल इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि इस पर क्लिक करने के बाद 47 सेकेंड का एक शॉर्ट वीडियो खुलता है जिसमें वॉगुइंग के गॉडफादर विली और उनके डांस के बारे में बखूबी बताया गया है। इस वीडियो में कई लोग उनके ड्रामैटिक पोज और शानदार मूवमेंट्स को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि विली निंजा का जन्म 1961 में फ्लशिंग, क्वींस में हुआ था। उन्होंने जब अपने डांसर बनने के सपने के बारे में बताया तो उनकी मां ने उनका पूरा साथ दिया। उन्हें नृत्य की प्रचलित शैली का मास्टर माना जाता था जिसमें फैशन पोज़ और मार्शल आर्ट मूवमेंट शामिल हैं।

1982 में, उन्होंने 1982 में हाउस ऑफ निंजा नामक एक समुदाय की सह-स्थापना की। 1990 के दशक में विली एक स्टार बन गए। वह फिल्मों, संगीत वीडियो और लक्ज़री शो में प्रदर्शन करते थे। उन्होंने मैडोना जैसी हस्तियों को प्रेरित किया। वह एलजीबीटीक्यू कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी काम किया।

डांस की दुनिया में आपके योगदान के लिए और पूरी दुनिया में ब्लैक और लैटिनो LGBTQ+ की पहचान के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। उनका असली नाम विलियम आर लीक था। उन्होंने 7 साल की उम्र में नृत्य करना शुरू कर दिया था।

चूंकि वह मार्शल आर्ट से प्रेरित थे, इसलिए उन्होंने अपना नाम निंजा रख लिया। 2004 में उन्होंने Elements of Ninja नाम से एक मॉडलिंग एजेंसी भी खोली। वह अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल और जिमी किमेल लाइव जैसे शो में दिखाई दिए। हालांकि एड्स से संबंधित दिल की विफलता से उनका निधन हो गया था। 

टॅग्स :गूगल डूडलगूगलगूगल क्रोम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारApple itunes और क्रोम यूजर्स को सरकार की सख्त चेतावनी, भूल के भी न करें ये गलती

कारोबारGoogle Wallet app launched in India: गूगल वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च, क्या है और यह Google Pay से कैसे अलग है?, यहां जानें विस्तार से...

कारोबारटेक सेक्टर में 2024 के शुरू के 4 महीने में करीब 80 हजार कर्मियों की हुई छुट्टी, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भारतGoogle Doodle: कौन थीं भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो? जानें उनके बारे में

भारतFact Check: लोकसभा चुनाव में कई खबर फर्जी!, बंगाल में बांटी जा रही हैं नकली उंगलियां?, आखिर क्या है सच्चाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने