अनोखे स्टाइल में दिखा गूगल का डूडल, मना रहा है Pi Day

By गुलनीत कौर | Published: March 14, 2018 09:55 AM2018-03-14T09:55:34+5:302018-03-14T09:55:34+5:30

पाई (π) एक गणिताय नियतांक है जिसका मान 3.14159 होता है।

Google Doodle celebrates 30th anniversary of Pi Day | अनोखे स्टाइल में दिखा गूगल का डूडल, मना रहा है Pi Day

अनोखे स्टाइल में दिखा गूगल का डूडल, मना रहा है Pi Day

दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को अपने होमपेज पर एक अद्भुत गूगल डूडल बनाया है। देखने में ऐसा लगता है मानो गूगल शब्द को डिजाइनिंग के साथ लिखा गया हो लेकिन जैसे ही आप अपने कंप्यूटर के माउस के कर्सर को इस डूडल तक लेकर जाएंगे तो यह आपको बतायेगा कि आज 'पाई'  (π) की 30वीं सालगिराह है। 

जी हां... वही गणित वाला पाई। 14 मार्च को 'पाई डे' मनाया जाता है और आज इसकी 30वीं वर्षगांठ है। इसी को सलेराते करते हुए गूगल ने अपने डूडल को पाई के अंदाज में डिजाईन करते हुए पेश किया है। आपको बता दें कि पाई गणित में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसे पहली बार इस्तेमाल किए जाने के पीछे रोचक इतिहास भी छिपा है। 

जिसके अनुसार पहली बार सन् 1706 में शोधकर्ता विलियम जोंस द्वारा पाई का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन साल 1737 में इसे लोकप्रियता हासिल हुई जब स्विस गणितज्ञ लियोनार्ड यूलर ने इसे पहले बार प्रयोग किया। इसके बाद इसका निरंतर इस्तेमाल किया जाने लगा और गणित में इसके महत्व को समझा गया। आखिरकार साल 1988 में भौतिक विज्ञानी लैरी शॉ ने पाई दिवस मनाया।

इसके बाद से आजतक हर साल 14 मार्च को पाई दिवस के रूप में मनाया जाता है। गूगल ने इसदिन को मानाने के लिए अपने डूडल में खूबसूरत कलाकारी का प्रयोग किया है। इसमें गूगल ने खाने-पीने की चीजें जैसे कि पेस्ट्री, स्नैक्स आदि का इस्तेमाल किया है। सबसे पहले गूगल ने साल 2010 में पाई-डे मनाया था, जिसके बाद से हर साल इसदिन गूगल अपने डूडल को इस खास मौके पर बदलता है। 

आपको बता दें कि पाई (π) एक गणिताय नियतांक है जिसका मान 3.14159 होता है। गणित के कई सवालों को हल करने के लिए विभिन्न जगहों पर इसका प्रयोग किया जाता है। 

Web Title: Google Doodle celebrates 30th anniversary of Pi Day

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे