लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से दुनिया भर में 21000 से ज्यादा मौतें, 300 करोड़ लोग घरों में बंद, यहां देखें लिस्ट

By निखिल वर्मा | Updated: March 26, 2020 10:08 IST

कोरोना वायरस दुनिया के 197 देशों में फैल चुका है। चीन के बाद इसका ज्यादा असर अमेरिका और यूरोपीय देशों पर पड़ा है। इस वायरस चलते हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है।दुनिया भर में अभी कोरोना वायरस के 3.35 लाख केस एक्टिव हैं, वहीं 1.35 लाख लोगों सफल इलाज हो चुका है

कोरोना वायरस के मामले दुनिया में बढ़ते ही जा रहे हैं। चीन, इटली, स्पेन, ईरान के बाद अब अमेरिका में कोविड-19 से मौतें हो रही हैं। दुनिया भर के देशों में लॉकडाउन की घोषणा हुई है। करीब 300 करोड़ लोग घरों में है। भारत में भी 25 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन शुरू हो चुका है।

अमेरिका में 1000 से अधिक लोगों की मौत

अमेरिका में घातक कोरोना वायरस के 68000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। इस बीमारी से अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। चीन और इटली के बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामलों में अमेरिका तीसरे नंबर पर है। न्यूयॉर्क शहर में हालात बदतर होते जा रहे हैं। यह शहर देश में कोविड-19 का केंद्र बन चुका है। न्यूयॉर्क में संक्रमित लोगों की करीब 33,000 है और कम से कम 366 लोगों की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटे में 48000 नए केस

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 2388 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 13 हजार मामले अमेरिका में आए हैं। अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर वुहान बनता जा रहा है।

कोरोना वायरस से प्रभावित टॉप 10 देश

देश मामलेमौत
चीन812853287
इटली743867503
अमेरिका683671031
स्पेन495153647
जर्मनी 37323206
ईरान270172077
फ्रांस252331331
स्विट्जरलैंड10897153
इंग्लैंड9529465
दक्षिण कोरिया9241131

 

कोरोना वायरस से दुनिया भर में 21600 मौतें

कोरोना वायरस का अब तक विश्व के 197 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में इस वायरस के अब तक 4.71 लाख मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस वायरस के प्रकोप से 21600 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी।

14 हजार लोग की स्थिति क्रिटिकल

दुनिया भर में अभी कोरोना वायरस के 3.35 लाख केस एक्टिव हैं। जबकि 1.35 लाख लोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जा चुका है। वहीं 14792 लोगों की स्थिति अभी क्रिटिकल है। 

भारत में कोरोना वायरस के 606 मामले

भारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 563 भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं। भारत में 25 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में यह वायरस फैल चुका है।

सिंगापुर में मिले कोरोना वायरस के 73 नए मामले,  3 साल की भारतीय बच्ची भी शामिल

सिंगापुर में दर्ज किए गए कोविड-19 के 73 नए मामलों में तीन वर्षीय एक भारतीय बच्ची भी शामिल है। सिंगापुर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 600 के पार हो गई है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 73 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है। यहां कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीनइटलीईरानअमेरिकासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट