लाइव न्यूज़ :

जनवरी में आईएमएफ का साथ छोड़ेंगी मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ, वापस लौटेंगी हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी

By विशाल कुमार | Updated: October 20, 2021 08:45 IST

आईएमएफ की पहली महिला अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ अक्टूबर 2018 में संस्था से जुड़ी थीं और कोविड-19 महामारी और टीकाकरण लक्ष्यों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन पर नए आईएमएफ के विश्लेषणात्मक अनुसंधान का नेतृत्व किया.

Open in App
ठळक मुद्देआईएमएफ की पहली महिला अर्थशास्त्री गोपीनाथ अक्टूबर 2018 में संस्था से जुड़ी थीं.वह विश्वविद्यालय से सार्वजनिक सेवा के लिए मिलने वाली छुट्टी पर हैं.आईएमएफ प्रमुख ने संस्था के काम पर गोपीनाथ के जबरदस्त प्रभाव का उल्लेख किया है.

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मंगलवार को कहा की संस्था की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ विश्वविद्यालय से मिली छुट्टी समाप्त होने के बाद जनवरी में हार्वर्ड विश्वविद्यालय लौट जाएंगी. वह विश्वविद्यालय से सार्वजनिक सेवा के लिए मिलने वाली छुट्टी पर हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, आईएमएफ की पहली महिला अर्थशास्त्री गोपीनाथ अक्टूबर 2018 में संस्था से जुड़ी थीं और कोविड-19 महामारी और टीकाकरण लक्ष्यों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन पर नए आईएमएफ के विश्लेषणात्मक अनुसंधान का नेतृत्व किया.

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने आईएमएफ के काम पर गोपीनाथ के जबरदस्त प्रभाव का उल्लेख किया है.

2021 के अंत तक सभी देशों में कम से कम 40 फीसदी आबादी का टीकाकरण करके महामारी को समाप्त करने के लिए 50 अरब डॉलर के प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने के लिए गोपीनाथ की सराहना की गई. उनकी इस योजना को बाद में विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंजूरी दी.

वह जनवरी में फंड के अगले विश्व आर्थिक आउटलुक पूर्वानुमानों को जारी करने की निगरानी के लिए आईएमएफ में रहेंगी.

टॅग्स :International Monetary FundभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा