लाइव न्यूज़ :

जर्मनी की विपक्षी पार्टी नेतृत्व के लिए हुए मतदान के नतीजे घोषित करेगी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:28 IST

Open in App

(इंट्रो में संशोधन और नामों में सुधार के साथ)

बर्लिन, 17 दिसंबर (एपी) जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल की विपक्षी पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) शुक्रवार को नेतृत्व के लिए मतपत्र से हुए मतदान के नतीजों की घोषणा करेगी।

जनवरी से सीडीयू के नेता रहे अर्मिन लाशेट दो पार्टी के यूनियन ब्लॉक के नेतृत्व पद से हट रहे हैं जिसमें सीडीयू का प्रभुत्व है। सीडीयू देश की सबसे बड़ी है। उसे सितंबर में करारी हार मिली है और मामूली अंतर से वामपंथी झुकाव वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के ओलाफ शोल्ज देश के नए चांसलर बने हैं।

इसके बाद सीडीयू ने पहली बार नेतृत्व चुनने के लिए मतपत्र से मतदान कराने का निर्णय लिया जिसके करीब 40 हजार सदस्य हैं और दो तिहाई ने मतदान में हिस्सा लिया। .

इस पद के लिए तीन प्रत्याशी फ्रेडरिच मर्ज, नोरबर्ट रोट्टेगन और हेलज ब्राउन मैदान में हैं और अगर किसी एक प्रत्याशी को 50 प्रतिशत से अधिक मत नहीं मिलते हैं तो पहले दो प्रत्याशियों में दोबारा मतदान कराने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल