लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने काबुल से निकासी का अभियान खत्म किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:56 IST

Open in App

बर्लिन, 27 अगस्त (एपी) जर्मनी की रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके देश ने अफगानिस्तान में लोगों को सुरक्षित निकालने का अपना अभियान समाप्त कर दिया है। रक्षा मंत्री एनीग्रेट क्रेंप-कैरेनबाउर ने कहा कि जर्मन सेना का अंतिम विमान सैनिकों को लेकर बृहस्पतिवार शाम उज्बेकिस्तान में ताशकंद पहुंचा। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर जर्मनी ने कम से 45 राष्ट्रों के 5,347 लोगों को निकाला, जिनमें 4,000 से ज्यादा अफगान शामिल हैं। जर्मनी ने सार्वजनिक रूप से समय से पहले यह निर्दिष्ट नहीं किया था कि वास्तव में इसकी उड़ानें कब समाप्त होंगी, लेकिन अन्य यूरोपीय राष्ट्र भी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए 31 अगस्त की समय-सीमा से पहले अपने निकासी प्रयासों को पूरा कर रहे हैं। क्रेंप-कैरेनबाउर ने कहा कि बृहस्पतिवार के हमलों के समय हवाईअड्डे के ठीक बाहर अंतिम उड़ानों में लोग भरे जा रहे थे और जर्मन कमांडर ने "आपातकालीन प्रस्थान" के लिए योजनाओं को गति देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि "आज दोपहर हमने जो हमले देखे, उनसे यह स्पष्ट हो गया कि काबुल में अभियान का विस्तार संभव नहीं है। सुरक्षा की मौजूदा स्थिति, और तालिबान के 31 अगस्त से आगे विस्तार को बर्दाश्त नहीं करने के फैसले ने इसे असंभव बना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत