लाइव न्यूज़ :

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले करेंगी ब्रिटेन की यात्रा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:21 IST

Open in App

लंदन, दो जुलाई (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल अपना कार्यकाल समाप्त होने के पहले ब्रिटेन की यात्रा पर आने वाली हैं और माना जा रहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने देश के यात्रियों पर कोविड-19 रोधी पाबंदियां लगाने के प्रयासों को त्यागने का अनुरोध मर्केल से कर सकते हैं।

जॉनसन शुक्रवार को मर्केल से बातचीत करेंगे। जर्मनी की नेता कैबिनेट की बैठक को भी संबोधित कर सकती हैं। यह 1997 के बाद से पहला ऐसा मौका होगा जब किसी विदेशी नेता ने कैबिनेट को संबोधित किया होगा। वर्ष 1997 में बिल क्लिंटन ने कैबिनेट को संबोधित किया था।

इस दौरान बातचीत में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच यात्रा के मुद्दे को भी शामिल किया जाएगा क्योंकि मर्केल यूरोपीय संघ के नेताओं पर ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए कड़ा पृथक-वास अनिवार्य करने का दबाव बना रही हैं। मर्केल का कहना है कि वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए यह जरूरी है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भी मर्केल से मुलाकात का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल