लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी जनरल बोले- यूक्रेन को देने के लिए हमारे पास कोई 'जादुई गोली' नहीं है जो रूस पर जीत दिला दे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 22, 2023 2:43 PM

एक साल से भी ज्यादा समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग के बीच यूक्रेन को अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली भी प्राप्त हुई है। अब क्रेन को अमेरिका से एम 1 अब्राम्स युद्धक टैंक मिलने वाले हैं। हालांकि अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने कहा है कि उनके पास यूक्रेन को देने के लिए कोई 'जादुई गोली' नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन को अमेरिका से मिलने वाले हैं आधुनिक एम 1 अब्राम्स युद्धक टैंकपहले ही मिल चुकी है अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली अमेरिकी जनरल बोले- एम 1 अब्राम्स युद्धक टैंक जादुई गोली नहीं, इससे बहुत कुछ नहीं बदलेगा

नई दिल्ली: रूस-और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रही जंग में अमेरिका शुरू से ही यूक्रेन के साथ है। अमेरिका ने इस युद्ध में रूस से निपटने के लिए यूक्रेन को कई आधुनिक हथियार भी उपलब्ध कराए हैं। हालांकि इसी बीच एक अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा है कि उनके पास कोई 'जादुई गोली' नहीं है जो अमेरिका और उसके सहयोगी यूक्रेन को रूस के खिलाफ जीतने के लिए दे सकते हैं। 

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले का बयान ऐसे समय आया है जब यूक्रेन को अमेरिका से एम 1 अब्राम्स युद्धक टैंक मिलने वाले हैं। यूक्रेनी सैनिक इस आधुनिक अमेरिकी टैंक को संचालिक करने का अभ्यास कर रहे हैं। जनरल मार्क मिले ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे नहीं लगता कि एम1 टैंक की जब आपूर्ति की जाएगी तो इससे फर्क पड़ेगा। ये कोई जादुई गोली नहीं है।" 

बता दें कि  एक साल से भी ज्यादा समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग के बीच यूक्रेन को अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली भी प्राप्त हुई है।  अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली को  दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है। ये आसमान से आने वाले किसी भी खतरे को भांप सकती है। पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली से किसी भी मिसाइल और लड़ाकू विमान को हवा में ही मार गिराया जा सकता है। पैट्रियट को दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है।  वर्तमान में अमेरिकी सेना पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम के अलग-अलग वेरिएंट के 1100 से अदिक लॉन्चरों का इस्तेमाल करती है। इस एयर डिफेंस को अमेरिका के कई दोस्त देशों को भी निर्यात किया गया है। वर्तमान में पैट्रियट के अडवांस वेरिएंट 14 देशों की सेना में शामिल हैं। पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के एक लॉन्चर में चार मिसाइलें होती हैं।  इस सिस्टम को फायरिंग के लिए तैयार करने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे फायर करने के बाद आसानी से दूसरी जगह भेजा जा सकता है।

युद्ध शुरू होने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की को तीन महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में रूस के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष में यूक्रेन को आधुनिक  पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली मुहैया कराई गई है। इसके अलावा पश्चिमी देश भी यूक्रेन को लगातार हथियार और मदद मुहैया करा रहे हैं। हालांकि अब भी यूक्रेन के एक बड़े इलाके पर रूस का कब्जा बरकरार है और ये जंग खत्म होती हुई नहीं दिख रही है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकाफ़्रांसTankमिसाइलरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकहां हैं 11वें पंचेन लामा! अमेरिका ने चीन से किया सवाल, 6 साल की उम्र हुआ था अपहरण, 27 साल से लापता हैं

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने

कारोबारIndian Air Travel: ट्रेन, बस और कार छोड़ हवाई यात्रा अधिक कर रहे भारतीय!, 3 माह में 9.7 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरकर तोड़ दी रिकॉर्ड, एमईआई रिपोर्ट जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वEbrahim Raisi Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

विश्वCovid-19 का एक बार फिर मंडराता खतरा! सिंगापुर में 1 हफ्ते में केस हुए दोगुना, एडवाइजरी जारी

विश्वNepal Vote: आखिर क्यों संकट में 'प्रचंड' सरकार!, कल नेपाल प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत पेश करेंगे, जानिए किसके पास कितने वोट

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद