लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने अफगानिस्तान से आए लोगों का स्वागत किया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:42 IST

Open in App

पेरिस, 20 अगस्त (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने काबुल से 200 से ज्यादा लोगों के एक समूह के पेरिस पहुंचने पर उनका स्वागत किया। सुरक्षित लाए गए लोगों के इस तीसरे जत्थे में अधिकतर अफगान नागरिक थे। मैक्रों ने एक ट्वीट में कहा कि स्वास्थ्य संबंधी नियमों का भी पालन किया जा रहा है। उन्होंने काबुल से आए लोगों की कोविड-19 जांच करते हुए डॉक्टरों की तस्वीर भी पोस्ट की है। महामारी संबंधी नियमों के कारण अफगानिस्तान से आए लोगों को 10 दिनों के लिए फ्रांस में पृथक-वास में रहना होगा। मैक्रों ने कहा कि फ्रांस और अन्य देश लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद कर सकते हैं। फ्रांस के विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक मैक्रों ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर हुई बातचीत में जोर दिया कि सहयोगी देशों के बीच त्वरित और ठोस समन्वय की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

भारतIndia-France Partnership: मरीन ड्राइव पर राष्ट्रपति मैक्रों के जॉगिंग का संदेश!, वीडियो

भारतपीएम मोदी ने फ्रांस को 'स्पेशल पार्टनर' बताया, मैक्रों के साथ H-125 हेलीकॉप्टर की असेंबली लाइन का उद्घाटन किया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत