लाइव न्यूज़ :

French Open 2025: रिकॉर्ड 25वीं ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा?, सिनर ने 6-4, 7-5, 7-6 से हराकर जोकोविच को किया बाहर, फाइनल में गत चैंपियन अल्काराज़ से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 11:47 IST

French Open 2025: नोवाक जोकोविच पुरुषों के रिकॉर्ड 24 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं, लेकिन कोर्ट फिलिप चैटियर पर सिनर के सटीक और तेज़ फोरहैंड का मुकाबला नहीं कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देअल्काराज़ अपना पांचवा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।हम अपने लिए सर्वश्रेष्ठ मौके बनाते हैं और अब मुझे यह मंच मिला है। फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले इटली के दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

French Open 2025: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ से होगा। सिनर ने पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश किया है लेकिन अपने इस सफर में उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया है। अल्काराज़ ने हालांकि उनके खिलाफ पिछले चार मुक़ाबले जीते हैं और कुल मिलाकर 7-4 से आगे हैं। सिनर अपना चौथा जबकि अल्काराज़ अपना पांचवा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

सिनर ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हम अपने लिए सर्वश्रेष्ठ मौके बनाते हैं और अब मुझे यह मंच मिला है। अभी मेरे लिए इससे बड़ा कोई और मौका नहीं हो सकता।’’ जोकोविच पुरुषों के रिकॉर्ड 24 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं, लेकिन वे कोर्ट फिलिप चैटियर पर सिनर के सटीक और तेज़ फोरहैंड का मुकाबला नहीं कर सके।

सिनर ने कहा, ‘‘मैंने मानसिक रूप से वहां बने रहने की कोशिश की और प्रत्येक अंक हासिल करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी।’’ सिनर 1968 में शुरू हुए ओपन युग में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले इटली के दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले 1976 के चैंपियन एड्रियानो पनाटा फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले अल्काराज ने जब लोरेंजो मुसेट्टी के खिलाफ 4-6 7-6(3) 6-0 2-0 से बढ़त बनाई थी, तब इटली का आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पैर की चोट के कारण मैच से हट गया था।

टॅग्स :फ्रेंच ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!