लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के अरबपति एवं सांसद की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:48 IST

Open in App

पेरिस, आठ मार्च (एपी) फ्रांस के एक अरबपति विमानन उद्योगपति एवं संसद सदस्य ओलिवियर दसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। विमान के पायलट की भी इस हादसे में मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओलिवियर दसॉल्ट (69) एक शक्तिशाली पारिवारिक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी थे, जिनकी कम्पनी ने निजी विमान ‘फाल्कन’ और लड़ाकू विमान ‘रफाल’ का निर्माण किया और जो समाचार पत्र ‘ला फिगारो’ सहित कई अन्य व्यवसायों के मालिक थे।

लिसेयुक्स के क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के अनुसार, रविवार को हुई इस दुर्घटना के मामले में न्यायिक जांच जारी है।

फ्रांसीसी राष्ट्रीय वायु दुर्घटना जांच एजेंसी ‘बीईए’ ने बताया कि एयरबस ‘एएस350’ हेलीकॉप्टर निजी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

बीईए के सदस्य सोमवार को घटनास्थल पहुंचेंगे।

पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने ओलिवियर दसॉल्ट को 2020 में सबसे अमीर 500 लोगों की सूची में जगह दी थी। ‘दसॉल्ट ग्रुप’ उनके परिवार का ही है। ओलिवियर 2002 से निचले सदन में रिपब्लिकन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि उद्योग के कप्तान, सांसद, स्थानीय निर्वाचित नेता, वायु सेना के रिजर्व अधिकारी.... उनका इस तरह निधन बड़ी क्षति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल