लाइव न्यूज़ :

आग लगने के बाद डूबने की कगार पर है मालवाहक जहाज : श्रीलंकाई अधिकारी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:54 IST

Open in App

कोलंबो, 27 मई श्रीलंका की शीर्ष पर्यावरण संस्था ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंगापुर के ध्वज वाला जहाज डूबने के कगार पर है और उसके कारण तेल फैलने से निपटने की तैयारियां चल रही है। इस मालवाहक जहाज में पिछले हफ्ते कोलंबो तट के पास आग लग गई थी।

शीर्ष समुद्री पर्यावरणीय सुरक्षा प्राधिकरण (एमईपीए) के एक अधिकारी टर्नी प्रदीप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार पक्षों से हर्जाना मांगेगी।

कुमार ने कहा, ‘‘चालक दल के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। अटॉर्नी जनरल के जरिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

आग लगने की सूचना मिलने के बाद एमवी ‘एक्स-प्रेस पर्ल’ के सभी भारतीय, चीनी, फिलीपीन तथा रूस की नागरिकता वाले चालक दल के 25 सदस्यों को मंगलवार को बचाया गया।

कुमार ने कहा, ‘‘हमने तेल रिसाव की प्रक्रिया रोकने से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। आवश्यक उपकरणों को तैयार रखा गया है।’’

नेशनल एक्वेटिक रिसोर्स रिसर्च एंड डेवलेपमेंट एजेंसी (एनएआरए) ने कहा कि जहाज से बहकर तट पर आए रसायन और अन्य सामग्री एकत्रित की जाएगी तथा उनकी जांच की जाएगी।

इस जांच के आधार पर एनएआरए के अधिकारी समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को पहुंचे नुकसान के बारे में बता पाएंगे।

एक्स-प्रेस पर्ल के टैंकों में 325 मीट्रिक टन ईंधन के अलावा 25 टन हानिकारक नाइट्रिक एसिड भी था।

यह मालवाहक जहाज गुजरात के हजीरा से कोलंबो बंदरगाह पर रसायन और कॉस्मेटिक्स के लिए आवश्यक कच्चा सामान लेकर आ रहा था।

यह आग 20 मई को तब लगी जब जहाज कोलंबो से करीब 18 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था और बंदरगाह में प्रवेश का इंतजार कर रहा था।

जहाज पर लगी आग को बुझाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया। श्रीलंकाई नौसेना, श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण और समुद्री पर्यावरण सुरक्षा प्राधिकरण का एक विशेष दल 21 मई को जहाज पर पहुंचा।

मदद मांगने पर भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को दो जहाज भेजे। यूरोपीय संघ के जहाज भी बुधवार को अग्निशमन अभियान में शामिल हो गए।

अधिकारियों ने बताया समुद्र में ऊंची लहरें उठने और खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'