लाइव न्यूज़ :

जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नए परमाणु रिएक्टरों का निर्माण करेगा फ्रांस

By भाषा | Updated: November 10, 2021 08:46 IST

Open in App

पेरिस, 10 नवंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की है कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के लिए जिम्मेदार उत्सर्जन को कम करने के अपने वादों को पूरा करने के प्रयासों के तहत फ्रांस अपने नए परमाणु रिएक्टर का निर्माण शुरू करेगा।

ईंधन की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और रूस सहित वैश्विक गैस और तेल उत्पादकों पर महाद्वीप की निर्भरता को लेकर यूरोप में चिंताओं के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति ने ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रयासों को कैसे तेज किया जाए विषय पर जलवायु वार्ताकारों के रूप में चर्चा के दौरान यह घोषणा की।

मैक्रों ने मंगलवार को टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा, ‘‘फ्रांस की ईंधन स्वतंत्रता, देश में बिजली आपूर्ति की गारंटी और विशेष रूप से 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हम दशक में पहली बार अपने देश में पुन: परमाणु रिएक्टर का निर्माण करेंगे और अक्षय ऊर्जा का निर्माण जारी रखेंगे।’’ हालांकि उन्होंने योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

फ्रांस किसी भी अन्य देश की तुलना में परमाणु ऊर्जा पर अधिक निर्भर है, लेकिन इसके रिएक्टर पुराने होते जा रहे हैं और नवीनतम पीढ़ी के रिएक्टर तैयार होने में वक्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल