लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर कवरेज के साथ फॉक्स न्यूज सबसे अधिक देखे जाने वाला चैनल

By भाषा | Updated: August 25, 2021 10:33 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 25 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान से अमेरिका के नेतृत्व में निकासी अभियान पर कवरेज को लोगों ने फॉक्स समाचार चैनल पर सबसे अधिक देखा और इसी के साथ यह पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बन गया है। नीलसन कंपनी के आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। रूढ़िवादी विचारधारा वाले दर्शकों के बीच लोकप्रिय चैनल की रेटिंग तब बढ़ गयी जब इस महीने तालिबान ने अचानक अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया। आखिरी बार चैनल सितंबर 2020 को पहले नंबर पर आया था जब ‘‘फॉक्स न्यूज संडे’’ के एंकर क्रिस वॉलेस ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बहस के कार्यक्रम का आयोजन किया था। फॉक्स न्यूज चैनल को औसतन 29.4 लाख दर्शकों ने देखा। इसके बाद सीबीएस को 25.7 लाख, एनबीसी को 25.3 लाख, एबीसी को 23.9 लाख दर्शकों ने देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो