लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के मामले में चार लोग ढेर, दो अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 8, 2021 08:29 IST

Open in App

पोर्ट-ऑ-प्रिंस (हैती), आठ जुलाई (एपी) हैती के पुलिस प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के मामले में संदिग्ध चार लोगों को पुलिस ने मार गिराया है जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रमुख लेओन चार्ल्स ने बुधवार रात बताया कि संदिग्ध लोगों ने तीन पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया था, जिन्हें छुड़ा लिया गया है।

राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने मंगलवार देर रात हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। उनकी हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई। मोइसे के शासन में 1.1 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था।

इस हमले में मोइसे की पत्नी एवं प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे को भी गोली लगी थी, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने कहा कि सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और सेना दोनों के हाथों में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल