लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन में गोलीबारी, आगजनी में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 12:01 IST

Open in App

केनेविक (अमेरिका), 26 अगस्त (एपी) पूर्वी वाशिंगटन में बुधवार को गोलीबारी और आगजनी के घटनाओं के दौरान एक बंदूकधारी ने तीन लोगों को मार डाला तथा एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस के एक वाहन पर गोलियां चलाने के बाद एक व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस का मानना है कि यह संदिग्ध हमलावर था।‘केईपीआर’ की खबर के मुताबिक, वाशिंगटन के फिनले में सुबह चार बजे गोलीबारी के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया और उसे गोली लगी थी। पुलिस ने देखा कि इलाके में दो मकानों में आग भी लगी हुई है।पुलिस का कहना है कि उन्हें लगता है कि संदिग्ध ने पहले फिनले में आगजनी की और उसके बाद बेंटन काउंटी में गोलियां चलायी। संदिग्ध का ट्रक बाद में वेस्ट रिचलैंड में पाया गया। वाहन के अंदर से गोलियां चलने के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि जले हुए ट्रक के भीतर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जांच अभी चल रही है। केनेविक पुलिस ने बताया कि एक घर के भीतर से दो अन्य लोगों के शव भी मिले हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनका संबंध संदिग्ध से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत