लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आत्मघाती कार बम हमले में चार की मौत, 40 अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 9, 2020 15:00 IST

Open in App

काबुल, नौ नवंबर (एपी) अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक पुलिस अड्डे पर आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम चार व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 40 अन्य घायल हो गये। एक प्रांतीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंधार के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रांतीय निदेशक मोहम्मद अशरफ नादरी ने बताया कि मैवांद जिले में रविवार देर रात यह हमला हुआ और अर्धचिकित्सा कर्मी ध्वस्त मकान के मलबे में फंसे लोगों को निकालने में अब भी जुटे हुए हैं। उनके अनुसार घायलों में सैनिक एवं आम लोग शामिल हैं।

किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, वैसे शक की सूई तालिबान की ओर जा रही हैं।

तालिबान एवं अफगानिस्तान सरकार के बीच कतर में शांति वार्ता के बावजूद हाल के महीनों में देश में हिंसा बढ़ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल