लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुआ बम धमाका, चार व्यक्तियों की मौत, 18 घायल

By रुस्तम राणा | Updated: April 10, 2023 23:04 IST

बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक व्यस्त बाजार में पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर किये गए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देबलूच विद्रोहियों और इस्लामी आतंकवादियों को हमले का जिम्मेदार ठहराया गया पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया और बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल से किया गया

कराची: पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक व्यस्त बाजार में पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर किये गए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। 

‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार यह घटना प्रांतीय राजधानी क्वेटा के शहराह-ए-इकबाल क्षेत्र के कंधारी बाजार के पास खड़े पुलिस के एक वाहन के पास हुई। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूर्व में ऐसे हमलों के लिए बलूच विद्रोहियों और इस्लामी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

 पुलिस अधीक्षरक हमीद कंबरानी ने कहा, ‘‘पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया और बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल से किया गया प्रतीत होता है।’’सउन्होंने कहा कि विस्फोट से इलाके में दुकानों के बाहर खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एसएसपी (अभियान) कैप्टन (सेवानिवृत्त) ज़ोहैब मोहसिन ने कहा, ‘‘विस्फोटक एक मोटरसाइकिल में लगाए गए थे।’’ 

उन्होंने कहा कि घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। मोहसिन ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल क्वेटा ले जाया गया।

सिविल डिफेंस के निदेशक रफू मंडोखैल ने बताया कि विस्फोट के लिए तीन से चार किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया। विस्फोटक सामग्री एक मोटरसाइकिल में लगायी गयी थी। टेलीविजन फुटेज में कई पुलिस कर्मियों से घिरे पुलिस के एक क्षतिग्रस्त वाहन को दिखाया गया है। कई एंबुलेंस को भी विस्फोट स्थल से जाते हुए देखा गया। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बलूचिस्तान की राजधानी में हुए विस्फोट की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ईद के त्योहार के कारण क्वेटा के सभी प्रमुख बाजारों और शॉपिंग मॉल में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी लेकिन इस मामले में निशाना पुलिस थी। शहर के कुचलिक इलाके में रविवार को सशस्त्र व्यक्तियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी मारे गए थे और एक घायल हो गया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानIslamabadQuetta
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट