लाइव न्यूज़ :

चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के कैप्सूल से 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 08:48 IST

Open in App

केप केनवरल, नौ नवंबर (एपी) चार अंतरिक्ष यात्री 200 दिन अंतरिक्ष केंद्र में बिताने के बाद स्पेसएक्स कैप्सूल से सोमवार को पृथ्वी पर उतरे।

उनका कैप्सूल रात के अंधेरे में फ्लोरिडा के पेन्साकोला तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के महज आठ घंटे बाद पृथ्वी पर पहुंचे, जिससे उनके स्थान पर चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के बुधवार रात तक स्पेसएक्स से अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही रवाना करना था लेकिन खराब मौसम और एक अंतरिक्ष यात्री की अज्ञात चिकित्सा स्थिति के कारण इसमें देरी हुई।

नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरॉ और मेगन मैकआर्थर, जापान के अकिहितो होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्कवेट को सोमवार सुबह वापस लौटना था लेकिन तेज हवाओं के कारण उनकी वापसी में देरी हुई।

अंतरिक्ष केंद्र से नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वेंदे हेइ ने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को विदाई दी और मैकआर्थर से कहा, ‘‘मैं पास के मॉड्यूल से आपके ठहाकों की आवाज सुनने की कमी महसूस करूंगा।’’

इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर लौटने की राह आसान नहीं रही। उनके कैप्सूल में शौचालय टूट गया था और उन्हें घर वापसी की आठ घंटे की यात्रा के दौरान डायपर पहनना पड़ा। इससे पहले अप्रैल में रवाना होने के तुरंत बाद मिशन कंट्रोल ने अंतरिक्ष में कचरे के एक टुकड़े के उनके कैप्सूल से टकराने को लेकर आगाह किया था लेकिन बाद में यह गलत चेतावनी निकली।

अंतरिक्ष केंद्र में जाने वाला अगला दल वहां छह महीने तक रहेगा। जापान के एक उद्योगपति और उनके निजी सहायक दिसंबर में रूस की अंतरिक्ष एजेंसी से रवाना होंगे। इसके बाद स्पेसएक्स से फरवरी में तीन कारोबारी अंतरिक्ष में जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल