लाइव न्यूज़ :

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का हुआ निधन, Donald Trump ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

By आजाद खान | Updated: July 15, 2022 09:17 IST

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट लिखते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि इवाना ट्रंप एक अद्भुत और सुंदर महिला थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी का निधन हो गया है। इवाना ट्रंप 73 साल की थी। इवाना ट्रंप की मौत की जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने दी है।

Ivana Trump Passes Away: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Former US President Donald Trump) की पहली पत्नी इवाना ट्रंप (Ivana Trump) में निधन हो गया है। उनकी मौत न्यूयॉर्क शहर में हुई है। अपने पत्नी को याद करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट लिखा है और कहा है कि वह एक अद्भुत और सुंदर महिला थी। पोस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी लिखा है कि इवाना ने एक महान और प्रेरणादायक जीवन बिताया है। इवाना 73 साल की थी और ऐसे में उनकी मृत्यु पर घर में दुख का माहौल है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने दी इवाना की मौत की जानकारी

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी इवाना ट्रंप की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट लिख कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'आप सभी को मुझे यह बताते हुए काफी गहरा दुख हो रहा है कि इवाना ट्रंप का न्यूयार्क शहर में निधन हो गया है। आप सभी में ज्यादातर उन्हें पसंद करते थे। वह एक अद्भुत, सुंदर और शानदार महिला थीं। इवाना ने एक महान और प्रेरणादायक जीवन जीया है। इवाना ट्रंप के तीनों बच्चों डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक को उन पर काफी गर्व है।'

आपको बता दें कि इवाना ट्रंप एक मॉडल थी और इन दोनों की शादी 1977 में हुई थी। 

डोनाल्ड ट्रंप की हो चुकी है तीन शादियां

डोनाल्ड ट्रम्प और इवाना ट्रम्प की शादी साल 1977 में हुई थी जो 80 की दशक में न्यूयॉर्क का सबसे हाई-प्रोफाइल जोड़ा माना जाता था। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और 90 की शुरुआत में इन दोनों का तलाक हो गया था।

इसके बाद साल 1993 में डोनाल्ड ट्रंप ने अभिनेत्री मार्ला मेपल्स (Marla Maples) से शादी की थी जो वह भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और साल 1999 में उन लोगों का तलाक हो गया था। फिर साल 2005 में डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump) से शादी की थी जो अभी तक उनकी पत्नी है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपNew York Cityमेलानिया ट्रंपअमेरिकासोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट