लाइव न्यूज़ :

नोबेल विजेता और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का निधन

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2018 15:25 IST

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख कोफी अन्नान का शनिवार को 80 की उम्र में निधन हो गया। 

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त:संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और शांति प्रयासों के लिए नोबेल सम्मान से सम्मानित कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी अन्नान के परिजनों से उनके ट्विटर हैंडल के जरिए दी। उन्होंने लिखा 'अन्नान परिवार और कोफी अन्नान फाउंडेशन बड़े दुख के साथ यह बता रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का शनिवार (18 अगस्त) को बीमारी के कारण निधन हो गया।'मूल रूप से घाना के रहनेवाले कोफी अन्नान को वैश्विक स्तर पर शांति प्रयासों और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। अन्नान पहले अफ्रीकी मूल के संयुक्त राष्ट्र महासचिव थे। उन्होंने लगातार दो टर्म 1997 से 2006 तक महासचिव का पदभार संभाला। महासचिव रहने के दौरान उन्होंने 2015 तक वैश्विक गरीबी को कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। 

इन दिनों अन्नान रोहिंग्या और सीरिया के शरणार्थी संकट समाधान के लिए काम कर रहे थे। इस सिलसिले में उन्होंने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद से भी मुलाकात की थी।

कोफी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल, 1938 को घाना के कुमासी में हुआ था। वहां से वह जेनेवा चले गये जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों में स्नातक अध्ययन शुरू किया और अपने यूएन कैरियर की शुरूआत की। अन्नान ने एक नाइजीरियाई महिला तिती अलाकिजा से 1965 में विवाह किया। उनकी एक बेटी आमा और एक पुत्र कोजो हैं। वह 1971 में अमेरिका लौटे और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर डिग्री हासिल की।

वह 1970 दशक के दौरान अपनी पत्नी से अलग हो गये थे और स्वीडिश वकील नाने लागेगग्रेन से 1984 में दूसरी शादी की। अन्नान 1957 में फोर्ड फाउन्डेशन की दी डिग्री के बाद अमेरिका गए। अमेरिका में उन्होंने 1958 से 1961 तक मिनेसोटा के सन्त पौल शहर में मैकैलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इसके बाद 1961 में उन्हें ग्रेजुएशन की डिग्री मिली थी।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल