लाइव न्यूज़ :

बलात्कार का प्रयास करने के मामले में नेपाल की संसद के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 7, 2019 06:28 IST

मंगलवार को महरा ने इन आरोपों को लेकर नेपाल की संसद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने त्यागपत्र में महरा ने कहा था कि उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दिया है ।

Open in App

नेपाल की संसद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बहादुर महरा को संसदीय सचिवालय की एक महिला कर्मी के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने के मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

काठमांडू की जिला अदालत की अनुमति पर पुलिस ने महरा को काठमांडू के बाहरी क्षेत्र बालूवतार में उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया।

जिला अदालत ने शनिवार को दर्ज करायी गयी प्राथमिमकी के आधार पर यह इजाजत दी। पुलिस ने बताया कि पूर्व संसद अध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और हिंसक कृत्य को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

मंगलवार को महरा ने इन आरोपों को लेकर नेपाल की संसद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने त्यागपत्र में महरा ने कहा था कि उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दिया है ।

उससे पहले उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था। न्यूज पोर्टल ‘हमरो कुरा’ पर जारी एक वीडियो में पीड़िता दावा कर रही है कि वह महरा को वर्षों से जानती है और वह उसके साथ पहले भी आशालीन बर्ताव कर चुके हैं।

महिला ने कहा कि जब वह 23 सितंबर को किराये के अपने मकान में अकेली थी तब महरा वहां पहुंचे थे। वह नशे में थे और उसने उन्हें घर में घुसने से रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी। उन्होंने उसके साथ जबर्दस्ती की और जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तब उन्होंने उसे गालियां दीं। 

टॅग्स :नेपालरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला