लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को AIIB में मिली बड़ी जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2022 16:41 IST

उर्जित पटेल, गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डीजे पांडियन से पदभार ग्रहण करेंगे, जो साल 2016 से एआईआईबी के उपाध्यक्ष और मुख्य निवेश अधिकारी रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटेल गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डीजे पांडियन की लेंगे जगहवर्तमान में राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान के अध्यक्ष हैं उर्जित पटेल

बीजिंग: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बीजिंग स्थित एक बहुपक्षीय विकास बैंक एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का वॉइस-प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है।

पटेल गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डीजे पांडियन की लेंगे जगह

उर्जित पटेल, गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डीजे पांडियन से पदभार ग्रहण करेंगे, जो साल 2016 से एआईआईबी के उपाध्यक्ष और मुख्य निवेश अधिकारी रहे हैं। इसी वर्ष इस बैंक की स्थापना हुई थी। इस बैंक में चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक देश है। इस बैंक का मुख्यालय चीन की राजधानी बीजिंग में है।

भारत में अपना विस्तार कर रहा है AIIB

प्रख्यात भारतीय अर्थशास्त्री ऐसे समय में उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे जब एआईआईबी विकासशील देश विशेषकर भारत में अपने पदचिह्न का विस्तार कर रहा है। भारत एआईआईबी का सबसे बड़ा कर्जदार है। पिछले साल के अंत में मीडिया के साथ बातचीत में निवर्तमान वॉइस प्रेसीडेंट पांडियन ने कहा था, "भारत का एआईआईबी का शीर्ष निवेश बाजार 28 परियोजनाओं के साथ 6.71 अरब डॉलर मूल्य का है।"

साल 2016 से 2018 तक रहे थे RBI के गर्वनर

उन्होंने सितंबर, 2016 को रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर का पद संभाला था। वे रघुराम राजन की जगह पर आए थे। वहीं दिसंबर, 2018 में 'व्यक्तिगत कारणों' से उन्होंने गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि एनडीए सरकार से मतभेद के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया था। 

वर्तमान में राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान के अध्यक्ष हैं पटेल

पटेल वर्तमान में राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) के अध्यक्ष हैं। जून 2020 में उन्होंने यह पद संभाला था। यह संस्था वित्त मंत्रालय से संबद्ध एक शोध केंद्र रूप में जानी जाती है। गवर्नर बनने से पहले वे केंद्रीय बैंक के डिप्टी-गवर्नर थे और उनके पास मौद्रिक नीति विभाग का प्रभार था। पटेल पूर्व में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ), बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ भी काम कर चुके हैं। 

टॅग्स :उर्जित पटेलभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल