लाइव न्यूज़ :

4 साल बाद देश लौटे नवाज शरीफ पाकिस्तान की बदहाली देखकर दुखी हुए, पूछा- 'क्या इसलिए मुझे सत्ता से बेदखल किया था?'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 22, 2023 14:31 IST

नवाज शरीफ अपनी पार्टी का नेतृत्व करने और रिकॉर्ड चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास के तहत स्वदेश लौटे हैं। नवाज शरीफ ने नकदी की कमी से जूझ रहे देश के मौजूदा आर्थिक संकट पर शनिवार को अफसोस जताया।

Open in App
ठळक मुद्देनवाज शरीफ 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौट आएआर्थिक बदहाली देखकर शरीफ काफी निराश हुएनकदी की कमी से जूझ रहे देश के मौजूदा आर्थिक संकट पर अफसोस जताया

Nawaz Sharif returns to Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चिकित्सा उपचार के लिए आत्म-निर्वासन में चार साल बिताने के बाद 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौट आए। हालांकि देश वापस लौटने के बाद आर्थिक बदहाली देखकर शरीफ काफी निराश हुए।

नवाज शरीफ ने नकदी की कमी से जूझ रहे देश के मौजूदा आर्थिक संकट पर शनिवार को अफसोस जताया और दावा किया कि अगर यह देश उनके 1990 के ‘आर्थिक मॉडल’ पर आगे बढ़ता, तो यहां एक भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं होता। पाकिस्तान लौटने के कुछ घंटों बाद ही 73 वर्षीय शरीफ ने शनिवार शाम यहां मीनार-ए-पाकिस्तान पर जमा भारी भीड़ को संबोधित किया।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) अध्यक्ष ने अफसोस जताया कि मौजूदा आर्थिक संकट की वजह से अब लोगों को यह तय करना पड़ता है कि वह बिजली बिल का भुगतान करे, या फिर अपने बच्चों का भरण-पोषण करे। उन्होंने कहा, "लोग आत्महत्या कर रहे हैं और बिल का भुगतान करने के लिए पैसे उधार ले रहे हैं।" नवाज ने कहा, "मेरे कार्यकाल के दौरान गरीबों के पास कम से कम अपना इलाज कराने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन तो थे।"

पूर्व प्रधान मंत्री ने 2017 में अयोग्य घोषित किये जाने की आलोचना करते हुए कहा, "यह सब शहबाज शरीफ के कार्यकाल में शुरू नहीं हुआ। यह उससे बहुत पहले शुरू हुआ था। अमेरिकी डॉलर के मूल्य जरूरत से ज्यादा बढ़ गए हैं, बिल बढ़ रहे हैं और रोजाना की जरूरत की चीजों के साथ-साथ पेट्रोल के दाम भी बढ़ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे कार्यकाल में चीनी 50 रुपये प्रति किलोग्राम थी, आज 250 रुपये प्रति किलोग्राम है। क्या इसलिए आपने नवाज शरीफ को सत्ता से बेदखल किया था?" शरीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान उनके 1990 के आर्थिक मॉडल पर आगे बढ़ता, तो देश में एक भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं होता, गरीबी जैसी कोई चीज नहीं होती... लेकिन आज हालात इतने खराब हैं कि सोचना पड़ता है कि अपने बच्चों का पेट भरें या बिजली बिल भरें।"

बता दें कि नवाज शरीफ अपनी पार्टी का नेतृत्व करने और रिकॉर्ड चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास के तहत स्वदेश लौटे हैं। हालांकि अगले साल जनवरी में होने वाले चुनावों से पहले अपनी पार्टी की संभावनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए अपने चुनाव अभियान को शुरू करने से पहले उन्हें कई कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानशहबाज शरीफइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट